सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Data for 224 School Vehicles Goes Online

Kushinagar News: 224 स्कूल वाहनों का डाटा हुआ ऑनलाइन

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Data for 224 School Vehicles Goes Online
विज्ञापन
पडरौना। परिवहन विभाग की तरफ से इन दिनों स्कूल वाहनों का डाटा ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है। एआरटीओ, बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा परिषद के इस विशेष अभियान के तहत अब तक 224 विद्यालयों ने 996 स्कूल वाहनों का डाटा ऑनलाइन करते हुए क्यूआर कोड लगाया गया है, 671 स्कूली वाहनों का डाटा अब तक ऑनलाइन नहीं किया जा सका है।
Trending Videos

जनपद में 4830 सरकारी व निजी विद्यालय हैं। इनमें 3330 परिषदीय व सरकारी माध्यमिक और शेष निजी स्कूल हैं। निजी स्कूलों में 1667 स्कूली वाहन संचालित किए जा रहे हैं। इन सभी स्कूली वाहनों का डाटा परिवहन विभाग के पोर्टल पर 15 अप्रैल तक अपलोड करना था। स्कूलों में संचालित वाहन बच्चों की सुरक्षा व मानक के लिहाज से उपयुक्त हैं या नहीं, इसे प्रमाणित करने के लिए एआरटीओ मोहम्मद अजीम के निर्देशन में एक अप्रैल से अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्रम में सोमवार तक जिले के 14 विकास खंडों के 224 स्कूलों की तरफ से 996 स्कूली वाहनों को ऑनबोर्ड कर लिया गया है। जबकि 671 स्कूली वाहनों का डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। एआरटीओ ने बताया कि जिले में सरकारी और गैर सरकारी 4830 संचालित होते हैं। इसमें से 4324 विद्यालयों ने विभागीय पोर्टल अपने वहां संचालित वाहनों की संख्या अपलोड कर चुके हैं, जिसमें 224 स्कूलों ने 996 वाहनों की संख्या दिखाई है। अभी तक 506 विद्यालयों ने पोर्टल वाहनों की संख्या अपलोड नहीं की है। बुधवार तक उनके पास मौका है। जिन विद्यालयों के स्कूली वाहनों की जानकारी पोर्टल पर नहीं मिलेगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed