सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DCM overturned on the road after colliding with a truck

Kushinagar News: ट्रक से टक्कर के बाद सड़क पर पलटा डीसीएम

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
DCM overturned on the road after colliding with a truck
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बा के आजाद चौक के पास रविवार की सुबह गन्ना लदा ट्रक और गुड़ लदा डीसीएम में टक्कर हो गई। गनीमत रहा इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद दोनों वाहन चालक वाहन छोड़कर भाग गए।
Trending Videos

रविवार की सुबह करीब पांच बजे घना कोहरा के चलते गन्ना लदा ट्रक और गुड़ लदा डीसीएम में टक्कर हो गई। टक्कर इतना तेज था कि लोग अपने घर से बाहर निकल गए। गन्ना लदा ट्रक जो ढाढ़ा चीनी मिल में गन्ना सप्लाई करने जा रहा था। वह अभी कस्बा के आजाद चौक के पास पहुंचा था कि गोरखपुर की तरफ जा रहे गुड़ लदे डीसीएम से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर डीसीएम पलट गया।घटना के बाद दोनों वाहन चालक वाहन छोड़कर भाग गए। कस्बा चौकी प्रभारी सौरव द्विवेदी ने बताया कि दोनों वाहनों के किनारे करा दिया गया है। इस मामले में अभी तहरीर नही दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed