{"_id":"69d408f4be43443cfd0ffe49","slug":"delay-in-dbt-students-will-have-to-make-do-with-their-old-uniforms-for-now-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157635-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डीबीटी में देरी, अभी पुरानी ड्रेस से चलाना होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डीबीटी में देरी, अभी पुरानी ड्रेस से चलाना होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। परिषदीय स्कूलों में नामांकित विद्यार्थियों को डीबीटी की धनराशि मिलने में अभी देरी होगी। शासन की तरफ से पोर्टल के अपडेशन का कार्य चल रहा है। पोर्टल अपडेट होने के चलते अभी विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों की पोर्टल पर फीडिंग ही नहीं हो पा रही है।
जिले में 2464 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं, जहां नामांकित छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सत्र में ड्रेस, बैग और जूता-मोजा के लिए डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी जाती है। इसके अलावा 54 वित्तपोषित जूनियर और 55 माध्यमिक विद्यालय में नामांकित कक्षा छह से आठवीं तक विद्यार्थियों को भी इस योजना का लाभ मिलता है। बीते एक अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ होगा, लेकिन अभी तक डीबीटी की धनराशि के विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों का फीडिंग कार्य शुरू नही हुआ है। इसका वजह शासन स्तर से पोर्टल अपेडट होना बताया जा रहा है। जब तक पोर्टल अपडेट नहीं होगा तक तक शिक्षक अभिभावकों के खातों की फीडिंग कार्य ही नहीं कर पाएंगे। विभागीय सूत्रों की मानें तो पोर्टल अपडेट होने में करीब दस दिन का समय और लग सकता है। इसके बाद ही आधार वेरिफिकेशन और बैंक खातों की फीडिंग का कार्य हो सकेगा। इसलिए अभिभावकों को अभी पुराने ड्रेस से ही काम चलाना पड़ सकता है। इस संबंध में बीएसए डाॅ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि शासन स्तर से पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। पोर्टल अपडेट होते ही अभिभावकों के अधार और बैंक खातों की फीडिंग का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। अभिभावकों का डिटेल फीड होते ही डीबीटी की धनराशि उनके खाते में भेज दी जाएगी।
Trending Videos