{"_id":"6a0b8108b88c51380000466f","slug":"demand-for-acs-and-coolers-rises-as-temperatures-increase-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-160066-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तापमान बढ़ने के साथ एसी और कूलर की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तापमान बढ़ने के साथ एसी और कूलर की बढ़ी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 19 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पडरौना। भीषण गर्मी के कारण जिले में एसी और एयर कूलर की मांग में उछाल आया है। दुकानदार भी अधिक से अधिक ग्राहकों को लुभाने के लिए इलेक्ट्रानिक सामानों की खरीद पर आकर्षक ऑफर दे रहे हैं।
बीते 15 अप्रैल के बाद सहालग शुरू होने से बाजार में चहल-पहल बढ़ी थी। अब सहालग का दौर थम गया है। ऐसे में बाजार में आभूषण, कपड़ा समेत अन्य दुकानों पर पहले की तरफ से इस समय ग्राहक कम हो गए हैं, लेकिन बीते करीब एक सप्ताह से तापमान में आई गर्माहट के बाद चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग इलेक्ट्रॉनिक दुकानों की ओर रुख कर रहे हैं। इन्वर्टर एसी, पोर्टेबल एसी और डेजर्ट कूलर की मांग में भारी तेजी आई है। बाजारों में एयर कूलर, पंखे और एसी खरीदने वालों की भीड़ देखी जा रही है। इसके अलावा, कूलिंग पैड्स और एसी की सर्विसिंग/गैस रिफिलिंग का काम भी तेजी से बढ़ रहा है। इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी सचिन चौरसिया, राजेश तुलस्यान, मनोज चौरसिया ने बताया कि सहालग थमने के बाद इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री में गिरावट आने की उम्मीद थी, लेकिन बीते करीब एक सप्ताह से गर्मी बढ़ने से इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे एसी, फ्रीज, कूलर और फंखे की मांग बढ़ गई है। दुकान पर आने वाले ग्राहक कम बिजली खपत वाली इलेक्ट्रानिक सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामनों की खरीदारी पर कीमत में छूट के साथ अन्य कई तरह के उपहार दिए जा रहे हैं।
Trending Videos