{"_id":"6a0b80e7787ea96c570ba9c3","slug":"japanese-monk-incident-lack-of-nighttime-amenities-acknowledged-police-claim-to-have-conducted-patrols-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-160074-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापानी भिक्षु प्रकरण : रात में सुविधा न होने की बात मानी, पुलिस ने गश्त का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जापानी भिक्षु प्रकरण : रात में सुविधा न होने की बात मानी, पुलिस ने गश्त का किया दावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कसया। बुद्ध मंदिर मार्ग पर एक जापानी बौद्ध भिक्षु के सड़क किनारे रात बिताने की घटना के बाद पर्यटन व्यवस्था और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मामले में अब पर्यटन विभाग और पुलिस प्रशासन की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ. प्राण रंजन ने बताया कि दिन के समय पर्यटकों को सूचना, मार्गदर्शन तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, लेकिन रात में ऐसी कोई विशेष व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सहायता के लिए दिन में विभाग सक्रिय रहता है, जबकि रात्रिकालीन व्यवस्था सीमित है।
वहीं चौकी प्रभारी सुजीत पांडेय ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में रात के समय भी पुलिस की नियमित गश्त लगाई जाती है। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा और सहायता के उद्देश्य से ही पर्यटन थाना स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
शनिवार देर रात वैशाली बिहार से कुशीनगर पहुंचे जापानी बौद्ध भिक्षु रयूसिन को ठहरने की व्यवस्था नहीं मिल सकी थी, जिसके बाद उन्होंने बुद्ध मंदिर मार्ग पर पेड़ के नीचे रात बिताई थी। सुबह स्थानीय लोगों ने उन्हें म्यांमार बुद्ध मंदिर पहुंचाया। घटना के बाद पर्यटन नगरी में रात्रिकालीन सुविधाओं और समन्वय व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में पर्यटन एसओ शरद भारती ने बताया कि दिन में सभी जगहों पर पर्यटक पुलिस तैनात और सक्रिय रहती हैं। रात में भी गश्त लगाई जाती हैं, लेकिन इस पर्यटक के आने की कोई सूचना नहीं मिल पाई थी।
00000

Trending Videos