{"_id":"6a0b80f600fe87e8950aad11","slug":"two-youths-from-the-307-gang-booked-for-disturbing-the-peace-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-160092-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 307 गैंग के दो युवकों का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 307 गैंग के दो युवकों का शांतिभंग में चालान
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 19 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पडरौना। शहर के एक युवक को घर से बुलाकर उसकी पिटाई और शीशा से हमला करने वाले सोशल मीडिया पर सक्रिय 307 गैंग के दो सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को शांतिभंग में चालान किया। हालांकि पुलिस ने चार युवकों पर प्राथमिकी दर्ज की है, दो युवकों की तलाश पुलिस कर रही है। शहर में सोशल मीडिया पर सक्रिय इस गैंग में शामिल बाकी युवकों को पुलिस ट्रेस कर रही है।
शहर के तुलसी कालोनी निवासी अमन मोदनवाल के घर के पास मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक से शहर के कुछ युवक राउंड लगा रहे थे। अमन ने इसका विरोध किया। इससे खुन्नस खाएं युवकों ने उसको 10 मई को घर से बुलाकर रामकोला रोड पर ले गए और उसकी पिटाई करने लगे। इस दौरान प्रांजल नाम का एक युवक जहां मारपीट हो रही थी। वहां पर रखे शीशा का टुकड़ा उठाकर उसके पैर में घोंप दिया। इससे अमन घायल हो गया। मारपीट का वीडियो बनाकर 307 गैंग के नाम से इंस्टाग्राम व सोशल मीडिया पर बनाए गए ग्रुप में अपलोड कर दिए। कोतवाली पुलिस दो दिन तक टाल मटोल कार्रवाई के नाम पर कि इसके बाद सामान्य धाराओं में प्राथमिकी चार युवकों पर दर्ज कर लिया, लेकिन गिरफ्तारी की धारा नहीं होने का तर्क देते हुए पुलिस मनबढ़ों का शांतिभंग में चालान करने से भी परहेज कर रही थी और मनबढ़ युवक प्राथमिकी वापस लेने के लिए अमन पर उससे जुड़े लोगों के माध्यम से दबाव बनाने लगे। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में तुलसी कालोनी निवासी शहनवाज, बलुचहा निवासी प्रांजल का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया था। बाकी दो आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। कोतवाली ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शांतिभंग में चालान दोनों आरोपियों का किया गया, एसडीएम कोर्ट से जमानत नहीं मिली ,जेल भेज दिया गया।
Trending Videos