{"_id":"6a3305f6eb6f0a938b015856","slug":"dhirendra-mohan-becomes-president-of-the-district-transport-bar-association-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161954-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जनपद ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने धीरेंद्र मोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जनपद ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने धीरेंद्र मोहन
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
जनपद ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन, कुशीनगर के निर्वाचित अध्यक्ष पद पर धीरेंद्र मोहन सहाय,महामंत्री
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पडरौना। जनपद ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए बुधवार को हुए चुनाव में अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
निर्वाचन अधिकारी गोपीकृष्ण गुप्ता और ओम प्रकाश यादव की देखरेख में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर धीरेंद्र मोहन सहाय विजयी घोषित किए गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शाहिद अली दूसरे स्थान पर रहे। वहीं महामंत्री पद पर मनोज कुमार सिंह निर्वाचित हुए, जबकि बृजेश कुमार त्रिपाठी दूसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष पद पर अशोक शर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं और सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता की सराहना की।नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरेंद्र मोहन सहाय, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा और महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की गरिमा बनाए रखने, सदस्य हितों की रक्षा करने तथा अधिवक्ताओं एवं परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष गिरिजेश मिश्रा, पूर्व महामंत्री उदय प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी और संगठन के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने संगठन की एकता और मजबूती बनाए रखने का संकल्प लिया। वरिष्ठ सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन के विस्तार तथा सदस्यों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगी।