सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Drain construction work completed...will get relief from waterlogging

Kushinagar News: नाला निर्माण का काम पूरा...जलभराव से मिलेगी निजात

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Drain construction work completed...will get relief from waterlogging
सेवरही सीसी रोड स्थित पटेलनगर में बना नाला।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत की ओर से पटेल नगर में जलनिकासी की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए 39 लाख की लागत से 320 मीटर लंबे नाले का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। वार्ड के लोगों का कहना है कि इसके पहले इस वार्ड में जलभराव के चलते उन्हें काफी परेशान होना पड़ता था। अब नाले का निर्माण हो जाने से बरसात में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। लोग काफी दिनों से नाले के निर्माण की मांग कर रहे थे।
Trending Videos

सेवरही नगर पंचायत में बरसात के दिनों में जलभराव प्रमुख समस्या है। इससे निजात दिलाने को लेकर नगर पंचायत प्रशासन काम करा रहा है। कई मोहल्लों में पहले ही जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ की जा चुकी है। अब पटेल नगर के लोगो को इस समस्या से निजात दिलाए को लेकर सीसी रोड पर 39 लाख की लागत से 320 मीटर लंबे नाले का निर्माण इसी महीने में पूरा हो जाएगा। नाले के अधिकांश हिस्से का कार्य पूरा कर लिया गया है। सभासद संतोष वर्मा, सफदर हुसैन खान, मनोज कुमार वर्मा, मन्नू गुप्ता, सिराजुद्दीन आदि का कहना है कि इससे सैकड़ों लोगों को जलभराव से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं चेयरमैन सोनिया जायसवाल का कहना कि नगर को समस्या रहित बनाना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथौली में आरसीसी सड़क का निर्माण शुरू
मथौली। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को 2.40 करोड़ की लागत से आरसीसी सड़क का निमार्ण शुरू हो गया। करीब एक किमी लंबी यह सड़क नगर पंचायत स्थित हनुमान मंदिर से वार्ड नंबर-14 चंद्रशेखर आजाद नगर तक बनाई जाएगी। वार्डवासियों का कहना है कि इस सड़क के बन जाने से आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इसके निर्माण के लिए लंबे समय से मांग चल रह थी। इस मौके पर चेयरमैन नवरंग सिंह, सभासद प्रिंस मद्धेशिया, प्रिंस जायसवाल, मानवेंद्र प्रताप सिंह, अदालत प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed