सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dropout children will join the educational mainstream.

Kushinagar News: शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ेंगे ड्राॅपआउट बच्चे

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Dropout children will join the educational mainstream.
विज्ञापन
पडरौना। सर्व शिक्षा अभियान के तहत छह से 14 आयु वर्ग की सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। एक मई से विशेष स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद ड्रॉप आउट बच्चों के लिए अलग से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। ड्रॉप आउट बच्चों को चिह्नित करने के लिए हाउस होल्ड सर्वे कराने की तैयारी की जा रही है।
Trending Videos

शासन ने सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया है। प्रथम चरण में एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाए अभियान गया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एक मई से पुन: स्कूल चलो अभियान चला कर बच्चों के प्रवेश किए जा रहे हैं। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि स्कूलों में नामांकन बढ़ा है। बच्चों के प्रवेश 30 जुलाई तक स्कूलों में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों से हाउस होल्ड सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में यदि ऐसे बच्चे आए जो स्कूल नहीं जा रहे उनका प्रवेश स्कूलों में कराने के लिए अलग से प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऐसे बच्चों को छह छह महीने का प्रशिक्षण कराने की तैयारी की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने अगस्त में होने वाले हाउस होल्ड सर्वे की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। न्याय पंचायतों में तैनात संकुल प्रभारियों के सुपरविजन में हाउस होल्ड सर्वे कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed