{"_id":"69f266fb43992f499101496e","slug":"emphasis-on-quality-of-education-in-review-meeting-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-158911-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: समीक्षा बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: समीक्षा बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। बीआरसी पर संकुल शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने शैक्षणिक गुणवत्ता, योजनाओं के क्रियान्वयन और विद्यालय स्तर पर कार्यों की प्रगति पर चर्चा की।
एआरपी संजीव कुमार श्रीवास्तव ने निपुण भारत मिशन के तहत निपुण परिणामों को समय से डाउनलोड कर छात्रों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने संकुल बैठकों को प्रभावी बनाने और शिक्षण में टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) के नियमित उपयोग की आवश्यकता बताई। एआरपी शैलेश कुमार ने बाल वाटिका संचालन, निपुण आकलन की स्थिति और प्रेरणा पोर्टल पर डीसीएफ फॉर्म भरने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों में नए नामांकन बढ़ाने, यू-डाइस प्लस पोर्टल को पूर्ण करने और डिजिटल उपस्थिति को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विद्यालयों के संकुल शिक्षक व प्रधानाध्यापक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos