सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Entered the office and assaulted, report filed on court order

Kushinagar News: ऑफिस में घुसकर मारपीट, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Entered the office and assaulted, report filed on court order
विज्ञापन
पटहेरवा। खड्डा थाना क्षेत्र के उधोछपरा गांव निवासी व एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत वतन कुमार जायसवाल ने कोर्ट में बाद दाखिल कर बिहार के तीन नामजद और 5 अज्ञात लोगों पर ऑफिस में घुसकर स्टाफ से गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाया था। कोर्ट के आदेश पर पटहेरवा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की दी है। उधोछपरा गांव के वतन कुमार जायसवाल ने सिविल जज कोर्ट कसया में बाद दाखिल किया था कि 25 अप्रैल 2025 को उनकी सगाई बिहार की लड़की से हुई थी। बाद में लड़की और उसके परिजनों का व्यवहार ठीक न होने पर रिश्ता टूट गया था। लड़की पक्ष ने खड्डा थाने में तहरीर दी थी लेकिन समझौता नहीं हो सका था। 21 जनवरी 2026 की शाम को फाजिलनगर में स्थित इनके ऑफिस पर लड़की, उसके भाई संजय व मंजेश पहुंचे और आफिस के स्टाफ को गाली देते हुए उसके साथ मारपीट की। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed