{"_id":"6a6fa64a7dff94ce9e0e37eb","slug":"female-teachers-body-found-in-two-parts-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-165009-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो हिस्सों में मिला महिला शिक्षक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो हिस्सों में मिला महिला शिक्षक का शव
Mon, 03 Aug 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
मृतक पिंकी गुप्ता की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरयासुजान। भुलिया अगरवां गांव के पास रविवार सुबह रेल लाइन पर महराजगंज में तैनात महिला शिक्षक पिंकी गुप्ता का शव दो हिस्से में मिला। वह देवरिया जिले के भाटपाररानी क्षेत्र के बड़का गांव की रहने वाली थी। मठिया श्रीराम स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक पति के साथ रहती थी। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आनंद बिहार एक्सप्रेस आनंद बिहार-छपरा एक्सप्रेस के लोको पायलट ने शनिवार की रात करीब नौ बजे तमकुहीरोड स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि तरयासुजान-तमकुहीरोड के मध्य महिला ट्रेन की चपेट में आ गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने शव की पहचान कराकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
घटना स्थल पर पहुंचे महिला के पति रवींद्र गुप्ता ने बताया कि वे देवरिया जिले के बड़का गांव तहसील भाटपाररानी के निवासी हैं। वे क्षेत्र के मठिया श्रीराम स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। पत्नी पिंकी गुप्ता महराजगंज जिले के फरेंदा स्थित प्राथमिकी विद्यालय बाजारडीह में बतौर सहायक अध्यापक तैनात थी।
विज्ञापन
वह मानसिक रूप से बीमार थी। वह कुछ दिनों से मातृत्व अवकाश लेकर उनके साथ ही रहती थी। एक अगस्त की रात करीब एक बजे बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला तो तरयासुजान थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
तरयासुजान थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि अगरवा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की पहचान पिंकी गुप्ता के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।