सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five accused sent to jail from the SDM court.

Kushinagar News: पांच आरोपियों को एसडीएम कोर्ट से भेजा गया जेल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Five accused sent to jail from the SDM court.
विज्ञापन
तमकुहीराज। कस्बे के मुख्य ओवरब्रिज चौराहा के समीप सवारी बैठने के लिए हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जहां से पांचों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

नगर पंचायत के सरदार पटेल नगर (खानसामा टोला) निवासी धर्मनाथ खरवार बृहस्पतिवार को ऑटो लेकर तमकुहीराज कस्बा स्थित मुख्य ओवरब्रिज चौराहा पहुंचे और ऑटो का नंबर लगा अपनी बारी का इंतजार करने लगे। इसी दौरान ऑटो चालकों के दूसरे गुट के सरदार पटेल, नगर खानसामा टोला निवासी रंजीत सिंह, आदित्य सिंह व बसंत सिंह लोगों का सवारी बैठाने के लिए धर्मनाथ से विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के बाद मुख्य ओवरब्रिज चौराहे पर ऑटो चालकों के दो गुटों बीच मारपीट शुरू हो गई और करीब आधे घंटे तक आरोपियों ने चौराहे पर खूब उत्पात मचाया। मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद यात्रियों व महिलाओं को भी चोटें आई। इस दौरान पुलिस घटना से अनजान रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed