{"_id":"69cd809c050c00ebcd04fdd1","slug":"foundation-stone-laid-for-cc-road-in-pahera-mangalpur-residents-to-benefit-kushinagar-news-c-205-1-ksh1004-157348-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पटहेरा मंगलपुर में सीसी सड़क शिलान्यास, लोगों को होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पटहेरा मंगलपुर में सीसी सड़क शिलान्यास, लोगों को होगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
पटहेरा मंगलपुर ग्राम पंचायत में पूर्वांचल विकास निधि से निर्मित होने वाली सीसी सड़क के शिलान्या
विज्ञापन
पडरौना। पडरौना विधानसभा अंतर्गत सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सीसी सड़क का शिलान्यास किया। कहा कि गांव की सारी सड़कें अब पक्की बन रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने निर्माण कार्यों को भ्रष्टाचार मुक्त कर दिया है। सड़कों के निर्माण को धन की कमी नहीं हो रही है, इसके लिए भरपूर धनराशि निर्गत की जा रही है।
पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) से विशुनपुरा ब्लॉक के पटहेरा मंगलपुर बॉर्डर से पकड़ियार भरटोली तक 20 लाख की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का शिलान्यास मुख्य अतिथि विधायक मनीष जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, प्रमुख वशिष्ठ गुड्डू राय व जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय लोहिया ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया। विधायक ने कहा कि चुनाव में किये गए वादे को वह एक-एक कर पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि सभी गांवों में स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, शुद्ध पेयजल, पक्की सड़कें व बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से हो सके।
कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव व प्रमुख वशिष्ठ गुड्डू राय ने भी संबोधित किया। इस दौरान अजय लोहिया, हारून खां, ओमप्रकाश दुबे, प्रधान आद्या राय, प्रधान गुड्डू उपाध्याय, महेश रौनियार, दिनेश राय, नित्यानंद पांडेय, महेंद्र दीक्षित, योगेश राय, जवाहर राजभर, गोविन्द राजभर, राज गौतम, मोनू गौतम, आनंद गौतम आदि मौजूद रहे।
Trending Videos