{"_id":"6a4c0cbc040124699604541d","slug":"from-will-related-fraud-to-acts-of-intimidation-97-complainants-returned-disappointed-without-any-resolution-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-163216-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कहीं वसीयत में फर्जीवाड़ा तो कहीं दबंगई, 97 फरियादी बिना निस्तारण लौटे मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कहीं वसीयत में फर्जीवाड़ा तो कहीं दबंगई, 97 फरियादी बिना निस्तारण लौटे मायूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया (कुशीनगर)। कसया तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की काफी भीड़ रही। डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में कुल 103 मामले दर्ज हुए। जिसमें से महज छह का ही मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 97 मामलों को संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेज दिया गया। इस दौरान राजस्व, भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण, बिजली और आवास से जुड़े मामले छाए रहे।
संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों का दर्द छलका। जिसमें तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के रुदवलिया गांव निवासी सहदेइया उर्फ शकुंतला देवी ने बताया कि उनके पिता ने वर्ष 1991 में उन्हें पंजीकृत वसीयत की थी। जिनकी मृत्यु वर्ष 1992 में हो गई। आरोप है कि फर्जीवाड़ा कर परिवार रजिस्टर में मृत्यु वर्ष 1990 दर्ज कर दिया गया। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विशनपुर बिंदवलिया निवासी मालती देवी ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन का बैनामा करा लिया गया। बकाया धनराशि मांगने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है।
माधोपुर निवासी रंजीत कुमार ने वर्ष 1985 में मिले आवासीय पट्टे की भूमि पर मकान ने बनने देने और पुरैनी की पार्वती देवी ने पट्टे की भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
माधवपुर निवासी रोहित कुमार सिंह ने सरकारी नाली पर अतिक्रमण की शिकायत क,वहीं टेकुआटार के शंभू राव ने सड़क पर जलभराव और मिट्टी भराई में आ रहे अवरोध को दूर करने की मांग की। इस मौके पर एसडीएम डा. संतराज सिंह बघेल, सीएमओ चंद्र प्रकाश, नायब तहसीलदार संदीप कुमार, राहुल खरवार, सीओ अजय कुमार सिंह, बीडीओ रवि रंजन, एडीओ पंचायत नीरज चतुर्वेदी, राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि त्रिपाठी, शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, अजय दुबे राजन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय तहसील सभागार में एसडीएम योगेश्वर सिंह की अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 26 मामले दर्ज हुए। उनमें से मौके पर सिर्फ दो मामलों का निस्तारण हो पाया। शेष को उनसे जुड़े विभागों को गुणवत्ता के साथ निस्तारण के लिए भेज दिया गया। इसमें राजस्व के 12, पुलिस के 10 व अन्य विभागों से जुड़े चार मामले आए। इस मौके पर तहसीलदार जया सिंह, नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह सहित राजस्व कर्मी आदि मौजूद रहे।
गंगुआ बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, तमकुहीराज तहसील सभागार में सोमवार को एसडीएम आकांक्षा मिश्रा की अगुवाई में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 36 मामले दर्ज हुए। जिसमें से मौके पर राजस्व से जुड़े चार मामलों का निस्तारण हुआ। समाधान दिवस में दर्ज हुए मामलों में राजस्व विभाग 16, पुलिस विभाग के सात, विकास विभाग के दो व अन्य विभागों से संबंधित कुल 11 मामले आए। इस मौके पर तहसीलदार महेश कुमार,सीओ जयंत कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील सभागार में सोमवार को एसडीएम मोहम्मद जफर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 20 मामले दर्ज हुए। मौके पर महज तीन का निस्तारण किया गया। पटखौली निवासी ओमप्रकाश मिश्र ने अपने सगे भाई पर जबरन मां के नाम की जमीन पर कृषि कार्य करने की शिकायत दर्ज कराई।यहीं के भीम सागर मिश्रा ने चकरोड पर अवैध कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई है।
मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी पर जांच की मांग:-
कसया सीएचसी अधीक्षक डॉ. मारकंडेय चतुर्वेदी के नेतृत्व में चिकित्सकों का एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। चिकित्सकों ने अस्पताल के सामने संचालित अजय मेडिकल स्टोर और राज पैथोलॉजी पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि इनके संचालक मरीजों को जबरन बाहर की दवाएं और जांच कराने के लिए मजबूर करते हैं व अस्पताल परिसर में दबाव बनाते हैं। उन्होंने इस रैकेट की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. शौनक श्रीवास्तव, डॉ. नेहा, डॉ. अनामिका, डॉ. निधि प्रदामल, डॉ. पल्लवी, डॉ. रितेश सिंह आदि मौजूद रहे।
48 में से छह का सिर्फ हुआ निस्तारण
पडरौना। स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को एसडीएम आशुतोष कुमार की अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 48 मामले दर्ज हुए। जिसमें राजस्व के 27, पुलिस के 11, विकास के 07 व अन्य विभागों से जुड़े तीन मामले दर्ज हुए। मौके पर राजस्व के छह मामलों को निस्तारण हुआ। शेष 42 को उनसे जुड़े विभागों को भेज दिया गया। मौके पर तहसीलदार अभिषेक मिश्रा, लेखपाल योगेंद्र गुप्ता सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे।