पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Immunity declining and patients suffering from weakness increasing during summer.

Kushinagar News: गर्मी में घट रही इम्यूनिटी, बढ़ रहे कमजोरी के मरीज

Tue, 07 Jul 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Immunity declining and patients suffering from weakness increasing during summer.
पडरौना। मई-जून की भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर दिया है। अस्पतालों में कमजोरी, चक्कर, थकान और बुखार के मरीजों की कतार लग रही है। खासकर बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों में इम्युनिटी कम होने की शिकायत सबसे ज्यादा मिल रही है। मेडिकल कॉलेज और सीएचसी में पिछले 15 दिन में ऐसे मरीजों की संख्या करीब 40 प्रतिशत तक बढ़ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि पसीने से शरीर का पानी और जरूरी मिनरल निकल जा रहे हैं, जिससे कमजोरी बढ़ रही है। ऐसे मरीजों को डॉक्टर पोषक आहार, पर्याप्त पानी पीने की सलाह दे रहे है।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे धूप चढ़ते ही मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में कमजोरी के मरीजों की भीड़ शुरू हो जाती है। 65 साल के रामबली प्रसाद को पिछले चार दिन से चक्कर आ रहे हैं। खाना नहीं पच रहा और कमजोरी लग रही है। जांच रिपोर्ट नॉर्मल आने पर डॉक्टर ने बताया कि हीट और उमस से शरीर कमजोर हो गया है। ऐसे ही मामले रोजाना 50 से ज्यादा आ रहे हैं। डॉ. उपेंद्र चौधरी ने बताया कि उमस भरी गर्मी में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और पहले से कमजोर या बीमार जैसे लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। उनकी इम्युनिटी वैसे ही कम होती है। पसीना ज्यादा निकलने से सोडियम, पोटैशियम की कमी हो जा रही है। इसके चलते बीपी लो, चक्कर, बेहोशी जैसे समस्या होती है। इसी तरह शुगर, टीबी, एनीमिया, कुपोषण के मरीजों में थकान और कमजोरी तेजी से बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज के आहार विशेषज्ञ डॉ. अर्पिता ने बताया कि दिन में 3-4 लीटर पानी, नींबू-नमक-चीनी का घोल, छाछ, नारियल पानी जरूर लें। हरी सब्जी, मौसमी फल और दाल-चावल के साथ दही खाएं। प्रोटीन के लिए दूध, अंडा, सोयाबीन लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed