सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gas Crisis: Cylinders Being Supplied to Two Gas Agencies in a Single Vehicle

गैस संकट : एक गाड़ी में दो गैस एजेंसियों को हो रही सिलिंडर की आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 13 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Gas Crisis: Cylinders Being Supplied to Two Gas Agencies in a Single Vehicle
जौरा बाजार में रसोई गैस सिलिंडर की गाड़ी पहुंचते ही उमकी उपभोक्ताओं की भारी भीड़। संवाद
विज्ञापन
पडरौना। घरेलू रसोई गैस की किल्लत ने आम जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। खासकर, नौकरी पेशा लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। मांग के अनुपात में सिलिंडरों की आपूर्ति कम होने से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थिति यह है कि एक ही गाड़ी में दो गैस एजेंसियों के सिलिंडर आ रहे हैं। दोनों जगह कोटे की आधी-आधी सप्लाई की जा रही है।
Trending Videos

एक एजेंसी संचालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मौजूदा समय में एक ही गाड़ी से दो अलग-अलग एजेंसियों को गैस की आपूर्ति की जा रही है। गाड़ी में आने वाले कुल सिलेंडरों को आधा-आधा बांट दिया जा रहा है। इससे किसी भी एक एजेंसी के पास पर्याप्त स्टॉक जमा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि जब सिलिंडर की आपूर्ति कम होती है तो स्वाभाविक रूप से उपभोक्ताओं का दबाव बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि प्लांट से गैस की आवक में जैसे ही तेजी आएगी, वितरण व्यवस्था स्वत: सुचारु हो जाएगा। एजेंसी संचालकों ने उम्मीद जताई है कि कुछ दिनों में आपूर्ति सामान्य हो सकती है, जिससे बैकलॉग (पुरानी बुकिंग) को जल्द से जल्द खत्म किया जा सकेगा।
गैस किल्लत में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जिनके घरों में छोटे बच्चे या बुजुर्ग हैं। कई बार घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। जब तक मांग और आपूर्ति के बीच का यह अंतर कम नहीं होगा, तब तक किल्लत बनी रहेगी। यदि पुराने समय की तरह हर एजेंसी को स्वतंत्र रूप से पूरे ट्रक की आपूर्ति की जाए, तो भीड़ नहीं लगेगी ओर उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी से निजात मिल जाएगी।
0
कोट
गैस आपूर्ति व वितरण के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। एजेंसी से लेकर आपूर्ति व वितरण व्यवस्था के बीच आ रही शिकायत की सत्यता की जांच कर कार्रवाई भी तय की जा रही है। समय-समय पर कंपनियों के अधिकारियों के साथ भी बैठक कर फीडबैक लिया जा रहा है और आगे की रणनीति तय की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं की परेशानी दूर की जा सके। -कृष्ण गोपाल पांडेय, डीएसओ, कुशीनगर
0

उपभोक्ताओं ने बोला
गैस की किल्लत से सुबह की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। भोर में ही गोदाम पर पहुंचकर लाइन लगानी पड़ रही है। इससे समय की बर्बादी व दूसरे काम भी प्रभावित हो रहे हैं। बेहतर होगा कि पहले जैसे होम डिलीवरी शुरू कर घर-घर गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इससे भीड़ का झमेला ही खत्म हो जाएगा। -विनोद शर्मा, हाटा
0
गैस की किल्लत ने नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशान किया है। इससे दिक्कत बढ़ गई है। आपूर्ति में सुधार होगा तो उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और गोदामों पर लगने वाली भीड़ कम हो पाएगी। फिलहाल हालात में कोई खास राहत नहीं दिखाई दे रहा है। -विजेंद्र मणि, पटनी
0
गैस की किल्लत ने किचन का बजट ही बिगाड़ दिया है। एजेंसी संचालक बता रहे हैं कि पहले जहां एक गाड़ी गैस सिलिंडर आता था, वह अब सिर्फ आधी गाड़ी ही आ रही है। ऐसे में गैस की किल्लत खत्म नहीं हो पाएगी। -महिमा पांडेय, नदवाविशुनपुर
0
ऑनलाइन बुकिंग के सप्ताह भर बाद भी गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। एजेंसी जाने पर भीड़ का सामना करना पड़ रहा है। आपूर्ति में सुधार ही इस किल्लत को खत्म करने का एकमात्र रास्ता है। -पूनम देवी, सरैया महंथ पट्टी
0
फोटो है
तीखी बहस के बीच बंटा सिलिंडर
जौरा बाजार। फाजिलनगर क्षेत्र के जौरा बाजार स्थित चमन चौराहे पर रविवार को गैस एजेंसी की होम डिलेवरी की गाड़ी सिलिंडर लेकर पहुंची। वहां उपभोक्ताओं में कतार लगाने को लेकर आपस में ही तीखी बहस शुरू हो गई। हालांकि, मामले को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया। होम डिलीवरी की गाड़ी में सिर्फ 50 सिलिंडर ही थे। सिलिंडर उन्हीं उपभोक्ताओं को दिए गए, जिन्होंने 31 मार्च को बुकिंग की थी। एजेंसी के प्रबंधक गोलू सिंह ने बताया कि होम डिलीवरी नियमित जारी रहेगी। इस मौके पर प्रधान बबलू राय, डा. कन्हैया तिवारी, उपेंद्र जायसवाल, स्वामीनाथ कुशवाहा, धीरज तिवारी,शिक्षक आनंद उपाध्याय, टिंकू राय, मकसूद अहमद, उपेंद्र मिश्रा, रामसेवक वर्मा आदि मौजूद रहे।
0
गाड़ी आते ही जुट गई उपभोक्ताओं की भीड़
रहसू बाजार। गैस किल्लत के बीच रविवार को क्षेत्र के गांव नदवा विशुनपुर में होम डिलीवरी की गाड़ी पहुंची। जानकारी होते ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुट गई। सिलिंडर लेने की होड़ मची तो कतार लगवाने की जरूरत पड़ गई। इसके बाद एक अप्रैल की बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर दिया गया। कर्मियों ने बताया कि अब गांव में बुकिंग के मुताबिक गाड़ी आएगी, गोदाम पर चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed