सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Highway Petrol Pumps Run Dry; Motorists Kept Pressuring Pump Attendants for Fuel

Kushinagar News: हाईवे के पेट्रोल पंप ड्राई, तेल के लिए पंपकर्मियों पर बनाते रहे दबाव

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Highway Petrol Pumps Run Dry; Motorists Kept Pressuring Pump Attendants for Fuel
हेतिमपुर में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप पड़ा ड्राई।संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
पडरौना। पेट्रोल-डीजल की किल्लत लोगों को परेशान कर रही है। शादी-विवाह के चलते लोग ज्यादा परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के किनारे संचालित अधिकांश पेट्रोल पंप डीजल-पेट्रोल के अभाव में ड्राई पड़े थे। इसके बावजूद पंपों पर वाहनों से पहुंचे लोग फ्यूल टैंक को भरवाने के लिए तैनात कर्मियों से कहासुनी भी करते रहे। हालांकि ईंधन के अभाव में उनकी कोई वहां सुध लेने वाला कोई नहीं था। इसके बावजूद लोग अनाप-शनाप बोल रहे थे। तेल नहीं मिलता देख कुछ ग्राहक कर्मियों पर तेल की उपलब्धता के लिए दबाव भी बना रहे थे। डीएसओ के रिकॉर्ड में जिले के 171 पंपों में 18 पंप ड्राई हैं।
Trending Videos

जहां पर तेल होने की सूचना मिल रही थी, वहां कुछ ही देर में काफी भीड़ जुट जा रही थी। गौरतलब कि राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित हाटा क्षेत्र के महुआरी कसया तक करीब 25 किलोमीटर के बीच एक दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप विभिन्न तेल कंपनियों के संचालित हैं, लेकिन इनमें महज दो पेट्रोल पंपों पर ही तेल की उपलब्धता थी, शेष 10 तेल के अभाव में ड्राई पड़े हुए थे। कोई ग्राहक पेट्रोल पंप तक न पहुंच पाए, रस्सी लगाकर रोक दिया गया था, तो नो पेट्रोल का बोर्ड लगाकर ईंधन के आपूर्ति के इंतजार में कर्मी बैठे हुए मिले। जिला पूर्ति अधिकारी का दावा है कि जिले में सिर्फ 18 पेट्रोल पंप ही ड्राई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को ईंधन की उपलब्धता की पड़ताल में सामने आया कि अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं था। लोग बिना तेल ही वापस लौट जा रहे थे।
सुबह 11:15 बजे: राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के महुआरी में संचालित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप डीजल व पेट्रोल के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी थी। लोग बिना तेल ही लौट जा रहे थे। यहां पर कुछ ऐसे ग्राहक मौजूद थे, जो उपलब्धता को लेकर कर्मियों के साथ कहासुनी भी करते हुए नजर आए।
0
11:45 बजे : पगरा गांव के सामने इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर तेल होने के चलते पहुंच रहे दो पहिया वाहनों में पेट्रोल की आपूर्ति की जा रही थी। यहां भी पेट्रोल कर्मियों के साथ कुछ ग्राहकों की ओर से जल्दबाजी का दबाव बनाया जा रहा था। इसको लेकर कई बार मामला गरम व नरम होता रहा।
0
11:55 बजे : भगत छपरा के पास संचालित भारत पेट्रोलियम का पंप सूखा पड़ा था। पंप के प्रबंधक श्यामबदन कुशवाहा ने बताया कि सोमवार शाम से ही ईंधन नहीं है। शाम तक गाड़ी आने की उम्मीद है। कहा कि कंपनी ने पहले से तेल की आपूर्ति में करीब 50 फीसदी की कटौती कर ली है। फरवरी में 63 लाख लीटर व मार्च में 67 लाख लीटर की आपूर्ति हुई थी।इसके सापेक्ष अप्रैल में अब तक सिर्फ 56 लाख लीटर ही तेल की आपूर्ति हुई है।
0
12:20 बजे : हेतिमपुर में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप ईंधन के अभाव में बंद पड़ा था। यहां पर सन्नाटा था। लोग यहां वाहन लेकर पहुंचने के बाद बिना तेल ही लौट जा रहे थे। हालात यह था कि पंप के आगे रस्सी बांधकर वहां तक पहुंचने से रोका गया था।
00000
ईंधन के लिए कतार में लगे उपभोक्ता बोले
पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने लोगों को परेशान कर कर रख दिया है। जब कहीं घर से बाहर काम से जाने के लिए वाहनों में तेल को लेकर लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। इससे समय की बर्बादी के साथ परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रशासन को इस किल्लत को दूर कराए जाने की जरूरत है। -अभिषेक चौहान, ग्राहक
0
तेल की रफ्तार कम होने से आम लोग पिस रहे हैं। आए दिन पंपों पर लाइन में लगने के बाद ही सीमित मात्रा में पेट्रोल मिल पा रहा है। ऐसे में लंबी दूरी तय करने के लिए परेशानी बढ़ गई है। यह हाल ग्रामीण इलाके से लेकर शहर तक के पंपों पर बनी हुई है। इसका समाधान होना चाहिए। -अखिलेश मिश्र, ग्राहक
0
तेल की आपूर्ति को लेकर लगातार बैठक कर तेल कंपनियों के अफसरों से मुहैया कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्हें पंपों को तेल की आपूर्ति में कोई परेशान न आए सहूलियत देने के लिए कहा गया है। किसी तरह की मिल रही शिकायतों के निस्तारण के लिए भी टीमें गठित हैं, जांच कर रिपोर्ट दे रही हैं। हमारे रिकाॅर्ड में 18 पेट्रोल पंप ड्राई हैं। -कृष्ण गोपाल पांडेय, डीएसओ, कुशीनगर
घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा तेल

पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर तेल की किल्लत है। सिंचाई के लिए किसान रात से ही डीजल के लिए पंपों पर लाइन में लग जा रहे हैं। वहां घंटों इंतजार के बाद उन्हें तेल नहीं मिल रहा है। मंगलवार सुबह पचफेड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप पर तेल की उपलब्धता की सूचना पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। पंप पर सिर्फ वाहन व लोग ही दिखाई दे रहे थे। डीजल के लिए पंप पर पहुंचे किसान आशिक़ अली, शैलेश,नीरज कुशवाहा, राधेश्याम,रसायन पटेल ने कहा कि डीजल नहीं मिलने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। फसल के सूखने का भय है। संवाद
दो पेट्रोल पंप ड्राई, तेल के लिए जद्दोजहद
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के दो पेट्रोल पंप मंगलवार को ईंधन के अभाव में ड्राई हो गए। एक पंप पर भोर से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बेलवनिया स्थित एचपी पेट्रोल पंप एक सप्ताह से बंद है। छितौनी स्थित इंडियन ऑयल के पंप पर मंगलवार को स्टॉक खत्म हो गया। सिर्फ बोधिछपरा स्थित इंडियन ऑयल पंप पर तेल होने से बाइक, चार पहिया और ट्रैक्टरों की लंबी कतारें लगी रहीं।
योगेंद्र यादव ने कहा कि सुबह से कतार में खड़े हैं। दोपहर होने को है,लेकिन बारी अभी नहीं आई है। नसरुद्दीन अंसारी ने ईंधन की किल्लत से काम प्रभावित होने की बात कह रहे हैं। शंभू चौहान ने कहा कि तेल के लिए कई घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। शमसुद्दीन अंसारी का कहना है कि मांग के अनुसार सप्लाई होती तो ऐसी स्थिति नहीं होती। सरतेज यादव ने ईंधन की आपूर्ति बहाल कराई जाने की मांग कर रहे हैं। संवाद
---
घरेलू रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं परेशान

- आपूर्ति बढ़ाए बिना वितरण व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी

तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में घरेलू रसोई गैस वितरण केंद्रों से उपभोक्ताओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसकी वजह मांग के सापेक्ष कंपनियों की तरफ से आपूर्ति में कटौती किया जाना है। खेती व सहालग के मौसम के चलते अन्य दिनों के अपेक्षा गैस की मांग में वृद्धि हुई है। इसका समाधान सिर्फ मांग के मुताबिक आपूर्ति बहाल कर ही किया सकता है।
रसोई गैस की आपूर्ति के लिए इंडेन सहित एचपी कंपनी के तीन वितरण केंद्र संचालित हैं। इनमें करीब 40 उपभोक्ताओं का संयोजन है। बीते 28 फरवरी को ईरान-इस्राइल के बीच संघर्ष के चलते गैस की कमी वितरण केंद्रों पर शुरू हो गई,यह सिलसिला करीब दो महीने बाद भी जारी है। सोमवार बंदी के बाद जब मंगलवार को वितरण केंद्रों पर गैस की उपलब्धता की सूचना उपभोक्ताओं को हुई तो एकत्रित होने लगे। भोला वाटिका, रकबा दुलमा पट्टी और पिपराघाट स्थित वितरण केंद्रों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गई। अशोक वर्मा, जयंत गुप्ता, विजय मोदनवाल ने पर्याप्त मात्रा में गैस सिलिंडर आपूर्ति कराए जाने की मांग की है।

हेतिमपुर में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप पड़ा ड्राई।संवाद

हेतिमपुर में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप पड़ा ड्राई।संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed