फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In the 50-meter race, Amit Saini secured first place, and Karan Prasad took second place.

Kushinagar News: 50 मीटर दौड़ में अमित सैनी ने प्रथम और करन प्रसाद को मिला दूसरा स्थान

Fri, 30 Oct 2026 06:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
In the 50-meter race, Amit Saini secured first place, and Karan Prasad took second place.
बनकटा बाजार। क्षेत्र के शंकर पटखौली स्थित संविलयन प्राथमिक विद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें खैरटिया न्याय पंचायत के प्रतिभागी शामिल हुए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। 50 मीटर की दौड़ में अमित सैनी ने प्रथम और करन प्रसाद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। इसके बाद शुरू हुई प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में संविलयन विद्यालय शंकर पटखौली के अमित सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्राथमिक विद्यालय शेरपुर बड़हरा मुसहर टोला के करन प्रसाद दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में भी अमित सैनी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग के संविलयन विद्यालय शंकर पटखौली की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय चकिया की टीम विजेता और संविलयन विद्यालय शंकर पटखौली की टीम उपविजेता घोषित हुई। इसी तरह जूनियर स्तर की 100 और 200 मीटर दौड़ में संविलयन विद्यालय शंकर पटखौली के साबिर अली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी में संविलयन विद्यालय भड़सरवा की टीम प्रथम और संविलयन विद्यालय शंकर पटखौली की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं, जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकर पट्टी की टीम ने विजेता और संविलयन विद्यालय भठवां की टीम ने उपविजेता रही। अंत में फाजिलनगर बीईओ अमित कुमार चौहान और जयप्रकाश कुशवाहा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अंत में प्रधानाध्यापक तस्लीम अंसारी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान जेपी सिंह कुशवाहा, राजू वर्मा, संदीप कुमार तिवारी, लक्ष्मण राय, संजय शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed