सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Invitation to Myanmar Ambassador for Buddha Jayanti celebrations

Kushinagar News: बुद्ध जयंती समारोह के लिए म्यांमार के राजदूत को आमंत्रण

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Invitation to Myanmar Ambassador for Buddha Jayanti celebrations
म्यांमार बुद्ध मंदिर में बुद्ध की त्रिविधि पावनी 2570 वीं जयंती को लेकर तैयारी बैठक करते भिक्षु
विज्ञापन
कसया। तथागत भगवान बुद्ध की त्रिविधि पावनी 2570वीं जयंती के आयोजन को सफल बनाने के लिए म्यांमार बर्मी बुद्ध विहार के धम्म हाल में स्थानीय विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व म्यांमार के राजदूत को आमंत्रित करने पर सहमति बनी।
Trending Videos

बैठक की शुरुआत दिवंगत गुरु भदंत ज्ञानेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। बर्मी मॉनेस्ट्री के प्रमुख भिक्षु नंदका, भिक्षु डॉ. नंद रतन, भिक्षु अशोक, भिक्षु उपाली और भिक्षु संघ रक्षित ने बुद्ध जयंती की तैयारियों पर चर्चा की। उपासक राम नगीना ने बताया कि 30 अप्रैल 2026 को शाम चार बजे महापरिनिर्वाण मंदिर में विशेष पूजा होगी। 1 मई को सुबह छह बजे मुख्य मंदिर में पूजा-वंदना, सात बजे जलदान, आठ बजे रथ यात्रा का शुभारंभ, 11 बजे भोजनदान और दोपहर एक बजे बुद्ध जयंती समारोह का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम छह बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और म्यांमार के राजदूत आदि को आमंत्रित किया जाएगा।
कार्यक्रम की आगे की तैयारियों को लेकर कुशीनगर के विभिन्न बौद्ध मंदिरों के प्रमुखों के साथ अगली बैठक 20 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक में लिंह सन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह, मारजादी देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम ध्यान यादव, भिक्षु चंद्रमणि प्राथमिक विद्यालय के प्रेम नाथ वर्मा, कुशीनगर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अमानत अली खान, सत्यशील आदि मौजूद रहे।ए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed