सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dr. Suraj brought glory to the district by securing 673rd rank.

Kushinagar News: 673वीं रैंक पाकर डॉ. सूरज ने रोशन किया जिले का नाम

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Dr. Suraj brought glory to the district by securing 673rd rank.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मेहनत, लगन और मजबूत इरादों की बदौलत डॉ. सूरज पटेल ने बड़ी सफलता हासिल कर अपने परिवार और जिले का सम्मान बढ़ाया है। मुख्यालय के भीमापार निवासी, दीवानी कचहरी में लिपिक विनोद कुमार चौधरी के पुत्र डॉ. सूरज पटेल का चयन संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में 673वीं रैंक पाई है। डॉ. सूरज ने इंटर तक की शिक्षा शहर के सरस्वती विद्या मंदिर से पूरी की। इसके बाद वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डाॅक्टर बने। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देखा, इसके लिए देश की राजधानी दिल्ली में दो वर्ष तक अपनी तैयारी की। कड़ी मेहनत व अनुशासित तैयारी के दम पर इसे सच कर दिखाया। इस शानदार उपलब्धि से इनकी माता सुशीला चौधरी, बड़े भाई डाॅ. विकास पटेल (सर्जन), चाचा एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी, शिक्षिका चाची रेनू चौधरी, अंकिता सिंह, सुषमा सिंह, शशिकला सिंह आदि ने खुशी जताई है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed