सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Message of women empowerment given, 30 women honoured

Kushinagar News: महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश, 30 महिलाओं को मिला सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Message of women empowerment given, 30 women honoured
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला पंचायत सभागार परिसर में सपथ लेतीं महिलाएं।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री व महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशों के क्रम में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिवकुमारी देवी ने की।
Trending Videos

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। बुद्ध पीजी कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. वीणा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार दुबे, पूर्व जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों की महिला अधिकारी व जनपद की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं उपस्थित रहीं। इसमें करीब 350 महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाओं को शिक्षा प्राप्त कर आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। वहीं मुख्य अतिथि शिवकुमारी देवी ने महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के महत्व के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से दो मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा पुलिस, शिक्षा, राजस्व, महिला कल्याण समेत विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने किया। इस दौरान एक्शन एड के सहयोगी रामवृक्ष गिरी, शबनम, जुलेखा तथा महिला कल्याण विभाग के नलिन सिंह, अभिषेक सिंह, रीता यादव, प्रीति सिंह, साक्षी पांडे, सुनीता पांडे, वंदना गुप्ता, वंदना कुशवाहा, अंजली पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाकर उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed