सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The body of a youth from Chauri Chaura was found hanging from a tree in Kushinagar, suspicion of murder.

Gorakhpur News: चौरीचौरा के युवक का शव कुशीनगर में पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुशीनगर, हाटा कोतवाली प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। युवक के मोबाइल नंबर की मदद से घटना की हकीकत जानने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।

The body of a youth from Chauri Chaura was found hanging from a tree in Kushinagar, suspicion of murder.
इसी जगह पर शव झूलता मिला था - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के केवलाचक गांव निवासी विवेक यादव (24) का शव मंगलवार को कुशीनगर में हाटा के शंखापार गांव में स्थित ईंट भट्ठे के पास पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Trending Videos


सूचना पर मौके पर पहुंची युवक की मां ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार, केवलाचक गांव निवासी धर्मेंद्र यादव का बेटा विवेक यादव सोमवार शाम करीब सात बजे घर से रामलीला देखने की बात कहकर निकला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए। इधर, मंगलवार हाटा कोतवाली के शंखापार में ईंट भट्ठे के बगल में मंगलवार सुबह टहलने गए लोगों ने युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका देख पुलिस को सूचना दी।

फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे विवेक के पिता धर्मेंद्र और मां विमला देवी ने गांव और पड़ोसी गांव के दो युवकों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।

उनका कहना है कि विवेक का किसी से कोई विवाद नहीं था। उधर, पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है। हाटा कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के लिए केवलाचक गांव के एक युवक और सरैया गांव के दूसरे युवक को हिरासत में लिया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुशीनगर, हाटा कोतवाली प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। युवक के मोबाइल नंबर की मदद से घटना की हकीकत जानने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed