{"_id":"69b0fdce30fc8dabe10dbe6d","slug":"two-youths-were-shot-by-miscreants-near-the-zoo-in-gorakhpur-they-were-admitted-to-brd-2026-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रुपये के लेनदेन का चल रहा था विवाद, चिड़ियाघर के पास युवक को मारी गोली, बीआरडी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रुपये के लेनदेन का चल रहा था विवाद, चिड़ियाघर के पास युवक को मारी गोली, बीआरडी में भर्ती
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार
चिड़ियाघर के पास पहले से ही पंकज शाही अपने कुछ साथियों के साथ मौजूद था। रुपये को लेकर बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसी बीच पंकज ने अपने पास रखे असलहे से फायर कर दिया। फायरिंग में प्रियांशु सिंह के घुटने और पैर के निचले हिस्से में गोली लग गई। विरोध करने पर शशांक के सिर पर असलहे के बट से मारा गया, जिससे उसका सिर फट गया है।
हमले में घायल दोनों युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में चिड़ियाघर के पास मंगलवार देर रात रुपये के लेनदेन के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। आरोप है कि रुपये देने के लिए बुलाने वाले बड़हलगंज निवासी पंकज शाही ने गोली मारी है। पैर में दो गोली लगते ही प्रियांशु सिंह (25) जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।
Trending Videos
घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। प्रियांशु गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए का छात्र है।जानकारी के अनुसार, शशांक त्रिपाठी मूल रूप से महराजगंज के घुघली स्थित बारीगांव का रहने वाला है। वह वर्तमान में बुद्ध विहार पार्ट सी में किराए पर कमरा लेकर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शशांक की बड़हलगंज के महुआपार निवासी पंकज शाही से पुरानी जान-पहचान थी। जरूरत पड़ने पर शशांक ने पंकज को करीब साढ़े तीन लाख रुपये कर्ज के तौर पर दिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी पंकज रुपये वापस नहीं कर रहा था। इस वजह से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
मंगलवार को भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। बताया जा रहा है कि पंकज शाही ने रुपये लौटाने की बात कहकर शशांक को चिड़ियाघर के पास बुलाया था। शशांक अपने मित्र गोला क्षेत्र के दीपगढ़ गांव निवासी प्रियांशु सिंह को साथ लेकर बाइक से वहां पहुंचा।

पुलिस के मुताबिक, चिड़ियाघर के पास पहले से ही पंकज शाही अपने कुछ साथियों के साथ मौजूद था। रुपये को लेकर बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसी बीच पंकज ने अपने पास रखे असलहे से फायर कर दिया।
फायरिंग में प्रियांशु सिंह के घुटने और पैर के निचले हिस्से में गोली लग गई। विरोध करने पर शशांक के सिर पर असलहे के बट से मारा गया, जिससे उसका सिर फट गया है। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के राहगीर भी रुक गए। इसी बीच आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ताल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल ले गई। पैर में गोली फंसी होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।