सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Border trade is the biggest test for Nepal's new political system.

Kushinagar News: नेपाल की नई सियासत का सबसे बड़ा इम्तिहान सीमा व्यापार

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 11 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Border trade is the biggest test for Nepal's new political system.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर व्यापार के लिए ट्रकों की लंबी कतारें और कस्टम की जटिल औपचारिकताएं अब सिर्फ स्थानीय व्यवसायियों की परेशानी नहीं, बल्कि नेपाल की नई राजनीतिक सोच का असली इम्तिहान बन गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि नया नेतृत्व प्रशासनिक सुधारों में ठोस कदम उठाता है तो व्यापार की गति बढ़ेगी और हजारों लोगों की आजीविका भी सुरक्षित रहेगी। उत्तर प्रदेश और बिहार से सटे नेपाल के जिलों में परिवहन, गोदाम, छोटे उद्योग और स्थानीय बाजारों से हजारों लोगों की आजीविका इस व्यापारिक गतिविधि से जुड़ी है।
Trending Videos

आर्थिक मामलों के जानकार और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के डीन डॉ. दीपक मिश्र बताते हैं कि भारत, नेपाल के लिए सबसे बड़ा और नजदीकी बाजार है। ऐसे में व्यापारिक प्रक्रिया को सरल बनाना नेपाल की आर्थिक मजबूरी भी है। काठमांडो की नई राजनीतिक सोच का असली इम्तिहान यही होगा कि क्या वह सीमा व्यापार की जमीनी अड़चनों को दूर कर पाएगी, जिससे व्यापार बढ़े और हजारों लोगों की आजीविका सुदृढ़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि नेपाल की अर्थव्यवस्था काफी हद तक भारत के साथ व्यापार पर निर्भर है।जिसमें नेपाल भारत से करीब एक हजार अरब रुपये का आयात , जबकि सौ अरब के करीब निर्यात करता है।
सीमा क्षेत्र के व्यापारी चंद्रभान कसौधन कहते हैं कि कई बार ट्रकों को चेकपोस्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ता है। यदि कस्टम प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो तो व्यापार में तेजी आएगी और लागत भी कम होगी। परिवहन व्यवसायी कहते हैं कि भारत से नेपाल पेट्रोलियम, मशीनरी, लोहे-स्टील, वाहन, दवाइयां और खाद्यान्न बड़ी मात्रा में भेजे जाते हैं। वहीं, नेपाल से भारत को बड़ी इलायची, अदरक, चाय, जूट उत्पाद, ऊनी कालीन और औषधीय जड़ी-बूटियां निर्यात की जाती हैं।
वहीं, व्यापारी राम कृपाल वर्मा कहते हैं कि रक्सौल-बीरगंज, सोनौली-भैरहवा, जोगबनी-बिराटनगर और रूपैडीहा-नेपालगंज जैसे प्रमुख सीमा मार्गों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रक गुजरते हैं। उनका मानना है कि आधुनिक सुविधाएं और बेहतर प्रबंधन से व्यापार की गति और तेज हो सकती है।
आर्थिक विश्लेषक, प्रो. दीपक मिश्र कहते हैं कि डिजिटल कस्टम क्लियरेंस, सिंगल विंडो सिस्टम और ट्रांजिट प्रक्रिया को सरल बनाकर सीमा व्यापार को सुगम बनाया जा सकता है। यदि तकनीक आधारित सुधारों को लागू किया जाए तो व्यापार में तेजी आएगी और नेपाल के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।
----------
सोनौली-भैरहवा कॉरिडोर : सीमा व्यापार का धड़कता केंद्र
सोनौली-भैरहवा मार्ग भारत-नेपाल सीमा पर सबसे व्यस्त कॉरिडोर में से एक है। प्रतिदिन इस मार्ग से ट्रक निर्माण सामग्री, खाद्यान्न, पेट्रोलियम और अन्य वस्तुएं नेपाल भेजते हैं। वहीं, नेपाल से भारत कृषि उत्पाद, जूट और औषधीय जड़ी-बूटियां पहुंचती हैं। स्थानीय व्यापारी कहते हैं कि यदि कस्टम प्रक्रिया सरल और चेकपोस्ट पर आधुनिक सुविधाएं बढ़ाई जाएं तो व्यापार और तेज हो सकता है।
-----------
सीमा व्यापार की प्रमुख चुनौतियां

- सीमा चेकपोस्ट पर ट्रकों की लंबी कतार

- कस्टम क्लियरेंस में देरी

- जटिल दस्तावेजी प्रक्रिया

- गुणवत्ता व क्वारंटीन मानकों में अंतर

- लॉजिस्टिक और गोदाम ढांचे की कमी

---
भारत-नेपाल व्यापार के प्रमुख आंकड़े
- कुल द्विपक्षीय व्यापार : 8 अरब डॉलर से अधिक
- नेपाल के विदेशी व्यापार में भारत की हिस्सेदारी : 60 से 65 प्रतिशत
- नेपाल का भारत से आयात : 1000 अरब नेपाली रुपये से अधिक
- नेपाल का भारत को निर्यात : करीब 100 अरब नेपाली रुपये
- नेपाल में कुल विदेशी निवेश में भारत की हिस्सेदारी : करीब 35 प्रतिशत
(आंकड़े नेपाली मीडिया के अनुसार हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed