सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   District President Deepak Maurya was welcomed by the workers.

Kushinagar News: जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 11 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
District President Deepak Maurya was welcomed by the workers.
विज्ञापन
पथरा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या का मंगलवार को बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित बहेरवा पेट्रोल पंप पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दीपक मौर्या के नेतृत्व में जिले में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी और आगामी लक्ष्यों को प्राप्त करने में कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे। मिठवल मंडल अध्यक्ष रमेश धर द्विवेदी की देखरेख में आयोजित इस समारोह में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ अपने नए जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इस दौरान मिठवल मंडल सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं प्रखर कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed