{"_id":"69b08a5b1eebfb17590d7ef6","slug":"three-youths-killed-one-seriously-injured-in-collision-between-two-bikes-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156126-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
दीपू और छोटे की मौत के बाद रोते बिलखते परीजन।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में चल रहा है। हादसे के समय दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक अलग-अलग मांगलिक कार्यक्रमों से लौट रहे थे। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के डिबनी बंजरवा टोला रामनगर निवासी छोटेलाल प्रसाद (19) पुत्र उपेंद्र प्रसाद और दीपू प्रसाद (32) पुत्र पूरन प्रसाद सोमवार शाम बाइक से माधोपुर बुजुर्ग में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद दोनों युवक सीधे घर जाने के बजाय हाईवे के रास्ते तमकुहीराज की ओर चले गए। देर रात करीब 11:30 बजे वे तमकुहीराज-समउर मार्ग से घर लौट रहे थे। गाजीपुर मंदिर के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
दूसरी बाइक पर पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गुदरी बाजार वार्ड नंबर-10 निवासी विनय गुप्ता (28) पुत्र संजय गुप्ता और पूर्वी छावनी निवासी रतनजीत मोदनवाल (19) पुत्र अनिरुद्ध सवार थे। दाेनों तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज हुई कि एक बाइक पर सवार छोटेलाल प्रसाद और दूसरी बाइक पर सवार विनय गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दीपू प्रसाद और रतनजीत मोदनवाल को स्थानीय लोगों की मदद से एसआई रणधीर सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में रविंद्रनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर रात दीपू प्रसाद की भी मौत हो गई।
रतनजीत मोदनवाल का इलाज जारी है। थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos