सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Irregularities Found in Development Works of 20 Villages During Audit; Recovery to Follow

Kushinagar News: ऑडिट में 20 गांवों के विकास कार्यों में मिली अनियमितता, होगी वसूली

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Irregularities Found in Development Works of 20 Villages During Audit; Recovery to Follow
विज्ञापन
पडरौना। विकास कार्यों के ऑडिट में 20 ग्राम पंचायतों में अनियमितता सामने आई है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने ग्राम प्रधानों से वसूली के आदेश दिए हैं। संबंधित ग्राम प्रधान दुरुपयोग की गई धनराशि का आधा हिस्सा ग्राम निधि में जमा करेंगे।
Trending Videos

पंचायतीराज विभाग की तरफ से कुल 30 ग्राम पंचायतों की 31 ऑडिट आपत्तियों पर कार्रवाई शुरू की गई है। ऑडिट विभाग ने बताया कि पांच आपत्तियां वर्ष 2022-23 की थीं, जिससे संशोधित रूप में 25 ग्राम पंचायतों की 26 ऑडिट आपत्तियों ही ही मान्य पाया गया। पांच मामलों में संबंधित ग्राम प्रधान और सचिव ने अनुपालन आख्या प्रस्तुत की, जबकि शेष 20 ग्राम पंचायतों के 21 मामलों में अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने नौ दिसंबर को सचिवों को और 10 दिसंबर को डीएम के माध्यम से ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और प्रशासनिक जांच व उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण में ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर वित्तीय अनियमितता के साथ धन के दुरुपयोग करने की पुष्टि हुई।


0


इन गांव के प्रधानों से होगी वसूली

पडरौना ब्लॉक का गांगरानी, साखोपर, दुदही ब्लॉक का ग्राम पंचायत लोहरपट्टी, खड्डा ब्लॉक का लखुआ लखुई, बसडीला, रामकोला ब्लॉक का सोहरौना, बिहुली निस्फी, सपहा, कप्तानगंज ब्लॉक का सुम्हाखोर, भडसर खास, फाजिलनगर ब्लॉक का विशुनपुरा, धनहां, जौरामनराखन व कनौर, सेवरही ब्लॉक के परसा उर्फ सिरसिया, तमकुहीराज ब्लॉक का बभनौली, विशुनपुरा ब्लॉक का भुजौली और नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक बभनौली ग्राम पंचायतें के ग्राम प्रधान से वसूली के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed