{"_id":"697fabadd72b11d1c009b8fa","slug":"jaswant-alias-mahadev-is-an-important-link-in-the-gang-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-153863-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गिरोह की अहम कड़ी है जसवंत उर्फ महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गिरोह की अहम कड़ी है जसवंत उर्फ महादेव
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के बेंदुआर गांव का निवासी जसवंत प्रसाद मानव तस्करी के इस गिरोह की अहम कड़ी है। यही स्थानीय स्तर पर युवकों को विदेश भेजने के लिए फंसाता है। लोगों को वह अपना नाम महादेव तिवारी बताता है। इसी नाम से उसने फर्जी आधार भी बनवा लिया है, जिसमें पिता का नाम शिवपूजन तिवारी और पता बोदरवार का है।
जसवंत उर्फ महादेव की पत्नी मंशा देवी से जब उसके बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि उसकी हरकतों से पूरा परिवार दुखी है। उसने बताया कि वह घर नहीं आते। कुछ दिन पूर्व उनकी मां की मौत हुई थी, उसमें भी नहीं आए। मंशा ने आरोप लगाया कि जसवंत ने दूसरी महिला को रख लिया है। वह अपनी तीन बच्चियों व दो बच्चों को लेकर मजदूरी करके किसी तरह जिंदगी जी रही है।
क्षेत्र के खुरहुरिया गांव निवासी रामानंद के साथ ठगी की घटना होने के बाद लोगों ने उसके बारे में पता करना शुरू किया तब उसकी सच्चाई सामने आई। पता चला कि यह खेल कई वर्षों से कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर उसे लोग खोजते हुए आते हैं। पूछने पर पता चलता है कि उसने विदेश भेजने के लिए पैसा लिया और भेजा नहीं और कई बार पता चलता है कि कहीं और भेज दिया।
Trending Videos