{"_id":"699e17227dc71aaa0600723b","slug":"lawyers-boycott-judicial-work-express-protest-kushinagar-news-c-227-1-sgkp1033-154059-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वकीलों ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार, जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वकीलों ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार, जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। एसडीएम इटवा (प्रशासनिक) के न्यायालय का बार एसोसिएशन इटवा के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों को माना नहीं गया तो बुधवार को बैठक करके आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
बार एसोसिएशन इटवा के अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एसडीएम न्यायालय में बहस सुनने के बाद तीन माह तक फैसलों के न होने से वादकारियों के सामने काफी असमंजस की स्थिति पैदा हो जाती है। यही नहीं पूछताछ में हम लोगों की स्थिति भी असहज हो जाती है। इसके लिए कई बार कहा गया, लेकिन फैसलों में देरी बनी हुई है। ऐसे में हम अधिवक्ताओं को एक दिन की सांकेतिक बहिष्कार करना जरूरी हो गया था। अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो आगे रणनीति तय करके विरोध किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। इस संबंध में एसडीएम इटवा कुणाल ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।
Trending Videos