सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nepal Elections: Strictness increased at the border, keep documents if carrying cash

नेपाल चुनाव: बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, नकदी ले जा रहे हैं तो रखें कागजात

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 25 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Nepal Elections: Strictness increased at the border, keep documents if carrying cash
लुंबिनी-दुद्धि हाईवे पर सिद्धार्थनगर का मुख्य चौराहा, जहां वाहनों के कारण सड़क संकरी हो गई है औ
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नेपाल चुनाव को देखते हुए बाॅर्डर सख्ती बढ़ गई है। नेपाल पुलिस की ओर से हर व्यक्ति और वस्तु की जांच की जा रही है। खास कर भारत से नेपाल में जाने वालों पर विशेष नजर है। चुनाव में माहौल खराब करने के साथ ही भारतीय करेंसी से वोटरों को प्रलोभन की आशंका देखते हुए नेपाल के कपिलवस्तु जिले में विशेष जांच की जा रही है। ऐसे में अगर भारतीय करेंसी लेकर नेपाल जा रहे हैं तो 25 हजार रुपये से अधिक न लेकर जाएं और कस्टम को इसकी जानकारी देकर कागजात बनवा लें और इसे लेकर जाएं, जिससे अगर पकड़े जाते हैं तो कागजात दिखा सकें। एक बार जब्त होने के बाद रुपये रिलीज करने के लिए लंबी भागदौड़ करनी पड़ेगी। कमोबेश इसी प्रकार से चेकिंग भारतीय क्षेत्र में एसएसबी और सीमावर्ती थाने की पुलिस जांच में पकड़े जाने के बाद वाजिब कारण न बता पाने जब्त करके कस्टम को सुपुर्द करती है।
Trending Videos

देश की 68 किलोमीटर सीमा नेपाल बाॅर्डर से लगती है। दोनों देशों में चुनाव होता है तो सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी जाती है। इधर से उधर और वहां से यहां आकर संदिग्ध गतिविधि वालों पर नजर रखी जाती है, जिससे चुनाव प्रभावित न हों। इसमें चुनाव में प्रलोभन या फिर विवाद भड़काने की आशंका अधिक रहती है। इसके मद्देनजर सतर्कता बरती जाती है। नेपाल में मार्च में होने वाले मतदान को देखते हुए बाॅर्डर पर जांच और निगरानी तेज कर दी गई है। इसी बीच कुछ दिन पहले नेपाल पुलिस ने कपिलवस्तु जिले में नेपाल की स्पेशल पुलिस टीम ने चार लोगों को एक लाख रुपये नकली नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल पुलिस का मानना था कि करेंसी को चुनाव में खपाने की योजना था। इसके बाद कपिलवस्तु जिले में पुलिस की कई टीमें तैयार करके लगा दी गई तो जो पुलिस के साथ अलग और गोपनीय तरीके से अलग से जांच कर रहे हैं। मधेसी इलाके में भारतीय नोट का अधिक चलन है। भारतीय से करेंसी लेकर जाकर मतदाताओं को प्रभावित न किया जाए। इसके मद्देनजर जांच और निगरानी तेज कर दी गई। नेपाल से जुड़े जानकारों के अनुसार बॉर्डर पर अगर एकमुश्त 25 हजार रुपये भारतीय करेंसी लेकर जा रहे हैं तो कस्टम से लिखित लेना होता है। उससे अधिक लेकर जा ही नहीं सकते है। अगर अधिक रकम लेकर जाते समय पकड़े जाते हैं तो कागजात जरूरी है। अगर रुपये के संबंध में कागजात नहीं है और वाजिब कारण नहीं बता सकते हैं तो मुद्रा जब्त कर ली जाएगी और उसे रिलीज कराने के लिए कई कागजात और लंबी दौड़ लगाने पड़ेगी।
---
भारतीय सीमा पर भी जांच
हाल ही में पिछले सप्ताह अलीगढ़वा बॉर्डर पर कपिलवस्तु कोतवाली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में एक नेपाली नागरिक के पास से तीन लाख रुपये भारतीय करेंसी बरामद की गई थी। जांच के दौरान वह व्यक्ति नकदी का स्पष्ट और वैध कारण नहीं बता सका, जिसके बाद रकम जब्त कर ली गई। इसके अलावा कुछ दिन पहले ही खुनुवां बाॅर्डर पर एक लाख रुपये से अधिक की भारतीय करेंसी के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया था, जिसे कस्टम को सुपुर्द किया गया था। इसके अलावा कई और मामले सामने आ चुके हैं।
---
तस्करी में भी रुपये का खेल
सीमावर्ती इलाके में मादक पदार्थ सहित अन्य सामानों की तस्करी भी होती है, इसलिए भी लोग बड़ी रकम लेकर बाॅर्डर पर जाते हैं। यहां से सामान लेकर आते हैं। कसीनो में भी रुपये का खेल है। भारतीय क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवा कसीनो की ओर रुख करते हैं, जहां पर वह जुआ खेलने में बड़ी रकम उड़ा देते हैं। यह भी नोट लेकर आने-जाने का एक सबसे बड़ा कारण है।
---
चुनाव को देखते हुए कई स्तर पर जांच और निगरानी की जा रही है। बाॅर्डर के अलावा अन्य हिस्सों ने चेकिंग की जा रही है। हर व्यक्ति और वस्तु की जांच की जा रही है। संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ भी की जा रही है। चुनाव को सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाएगा।
- संतोष आचार्य, पुलिस अधीक्षक, कपिलवस्तु नेपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed