{"_id":"69e6807210f3c29a800a835d","slug":"lekhpals-are-being-harassed-on-allegations-of-negligence-regarding-the-farmer-registry-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-158385-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही का आरोप लगाकर लेखपालों को किया जा रहा है उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही का आरोप लगाकर लेखपालों को किया जा रहा है उत्पीड़न
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तरफ से सोमवार को सदर तहसील समेत जिले के सभी तहसील परिसर में बेमियादी धरना शुरू हुआ। इसमें लेखपालों ने आरोप लगाया कि तहसीलों के अधिकारी फार्मर रजिस्ट्री कार्य में कथित लापरवाही का आरोप लगाकर उन्हें निलंबित समेत अन्य उत्पीड़ात्मक कार्रवाई कर रहे हैं। बेवजह वेतन रोकने और बार-बार स्पष्टीकरण मांगने से लेखपालों में नाराजगी है।
धरने को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष रामदर्शन शर्मा ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का मूल कार्य कृषि विभाग का है, लेकिन व्यवहार में यह पूरा कार्य लेखपालों से कराया जा रहा है। सीडीओ की तरफ से मेगा कैंप आयोजित किए जाते हैं, लेकिन इन कैंपों में न तो कृषि विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहते हैं और न ही अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों के कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण फार्मर रजिस्ट्री का पूरा भार लेखपालों पर डाल दिया गया है, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई केवल लेखपालों के विरुद्ध किया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि लेखपालों पर हो रहे उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों को जब तक वापस नहीं लिया जाता, तब तक यह धरना जारी रहेगा।
इस दौरान अग्निवेश पांडेय, कमलेश कुशवाहा, पिंकी मिश्रा, शिवेंद्र प्रताप सिंह, सच्चिदानंद, योगेंद्र गुप्ता, बंशबहादुर यादव, मनीष पांडेय, जगजीत राव, संतोष गुप्ता, अभिनाश राव, कोमल प्रजापति, सुप्रिया राज, पूजा मद्धेशिया आदि मौजूद रहीं।
कप्तानगंज संवाद के अनुसार सोमवार को तहसील परिसर में परिसर में लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष सुबोध कुमार गौतम व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन दिया। इसके बाद डीएम के संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता को सौंपा, जिसमें फार्मर रजिस्ट्री के नाम पर लेखपालों का मानसिक उत्पीड़न बंद करने की मांग करते हुए अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।
इस दौरान अभिषेक पासवान, आशुतोष कुमार, रंजीत कुमार, मारकंडेय गुप्ता, संगम प्रसाद, राहुल सिंह, सुनीता निगम, सुरेंद्र प्रजापति, विचित्र मणि त्रिपाठी, मदन गोपाल भारती आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X