{"_id":"69c05a581f488ad0c3059aad","slug":"lpg-shortage-persists-people-troubled-as-delivery-vehicles-fail-to-arrive-kushinagar-news-c-209-1-kld1026-147878-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नहीं खत्म हो रही रसोई गैस की किल्लत.. गाड़ी नहीं पहुंचने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नहीं खत्म हो रही रसोई गैस की किल्लत.. गाड़ी नहीं पहुंचने से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
रामवापुर में गैस के लिए लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर/तिघरा। जिले में रसोई गैस की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में परेशानी अधिक बढ़ गई है। सिलिंडर लदी गाड़ियों नियमित नहीं आ रही हैं। कहीं एक दिन बाद गाड़ियां पहुंच रही हैं तो कहीं लोग गैस के लिए परेशान हैं।
तिघरा इलाके के रमवापुर स्थित गैस एजेंसी पर गैस लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग रही है। हालत यह है कि कई उपभोक्ता सुबह पांच बजे से ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। शेषनाथ, उमर, कपिल समेत कई उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी पर सिलिंडर कम पहुंच रहा है, जिससे मांग के मुकाबले आपूर्ति कम पड़ जा रही है। इसके चलते लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है।
वही, एजेंसी से जुड़े लोगों का कहना है कि गैस की गाड़ियां एक दिन के अंतराल पर आ रही हैं। रविवार को 342 सिलिंडर लेकर गाड़ी आई। उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिए गए। हालांकि, बताया जा रहा है कि यहां करीब पांच सौ लोग पहुंचे थे। ऐसे में अधिकतर लोगों को निराश होना पड़ा।
महुली प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में दो गैस एजेंसी होने के बावजूद आमजन के साथ ही छोटे बड़े दुकानदारों को भी गैस की काफी दिक्कत है। लोग बुकिंग का समय से ओटीपी न मिलने से परेशान नजर आ रहे हैं। लोगों को सिलिंडर भी नहीं मिल पा रहा है। चाय व फास्ट फूड दुकानों पर असर पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि इस समय जो नियम लागू है उससे उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। शहरी क्षेत्रों में गैस की बुकिंग 25 दिनों में हो रही है और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन है। वहीं आलम यह है कि घरेलू सिलिंडर मिलना मुश्किल हो गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
धर्मसिंहवा में चाय की दुकानों पर धधक रहीं भट्ठियां
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। स्थानीय कस्बे में चाय की दुकानों पर गैस की किल्लत के कारण अब भट्ठियां धधकने लगी हैं। दुकानदारों ने स्थिति को भांपते हुए वैकल्पिक इंतजाम कर लिए हैं। किसी तरह दुकान पूर्व की तरह संचालित कर रहे हैं। कस्बे में कई रेस्टोरेंट वैकल्पिक व्यवस्था न कर पाने के कारण बंद भी हो गए हैं।
धर्मसिंहवा कस्बे के जगपत मोदनवाल, अजय मद्धेशिया (तेजू) उमेश मोदनवाल, बेचन मोदनवाल, श्रीवास सहित कई दुकानदारों ने अपने व्यवसाय को ठप करने के बजाय भट्ठी जलाकर काम चला रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि गैस उपलब्ध न होने के कारण व्यवसाय पर तो फर्क पड़ा ही है जैसे पहले दुकान पर सारे कार्य होते थे वह प्रभावित हैं।
Trending Videos