{"_id":"69c2fab29a62271a1501ee79","slug":"administration-cracks-down-to-reduce-crowding-at-gas-agencies-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-156918-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गैस एजेंसियों पर भीड़ कम करने को प्रशासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गैस एजेंसियों पर भीड़ कम करने को प्रशासन सख्त
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
कसया तहसील में गैस एजेंसी संचालक के साथ बैठक करते एसडीएम डॉ संतराज सिंह बघेल।
विज्ञापन
कसया। क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों पर लग रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। इस समस्या के समाधान के लिए कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने मंगलवार को सभी गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की।
बैठक में एजेंसियों पर बढ़ती भीड़, उपभोक्ताओं की परेशानी और व्यवस्था में सुधार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से एजेंसी तक आने की जरूरत न पड़े, इसके लिए होम डिलीवरी व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए।
निर्णय लिया गया कि बृहस्पतिवार से नगरपालिका कसया और नगर पंचायत फाजिलनगर क्षेत्र में घरेलू गैस की होम डिलीवरी व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी अगले 2 से 3 दिनों के भीतर यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
एसडीएम ने कहा कि इस व्यवस्था से गैस एजेंसियों पर भीड़ कम होगी, समय की बचत होगी और उपभोक्ताओं को आसानी से गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे तय समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। प्रशासन के इस फैसले से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रहीं है। इस दौरान राजेश्वर मणि त्रिपाठी, आबिद अली सिद्दीकी, जितेंद्र प्रसाद, मनोज सिंह, जनार्दन यादव, अश्वनी कुशवाहा, सुग्रीव कुशवाहा, सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।
0000
Trending Videos