{"_id":"69c2fbcf37885b32320b28c3","slug":"market-ready-bus-station-ready-development-set-to-gain-momentum-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-156900-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मंडी तैयार और बस स्टेशन तैयार... विकास को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मंडी तैयार और बस स्टेशन तैयार... विकास को मिलेगी रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
पडरौना शहर के निर्माणाधीन बस स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
पडरौना। जिले के लोगों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। शहर की सूरत बदलने वाली दो परियोजनाओं नवीन सब्जी मंडी और रोडवेज बस स्टेशन का ढांचा तैयार हो गया है। इसमें बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल आपूर्ति सहित दूसरे अधूरे कार्यों को तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। नवीन सब्जी मंडी में बनी दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही लिए दुकानदारों से आवेदन लिए जाएंगे। इससे व्यापारियों में उत्साह है, नवीन सब्जी मंडी स्थल शुरू होने के बाद व्यापारिक हब बन जाएगा। वहीं, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रोडवेज बस स्टेशन से यात्रियों को सहूलियत होगी।
पडरौना शहर के एनएच-28 बी स्थित सोहरौना में 10 मार्च 2024 को 968.95 लाख रुपये की लागत से नवीन मंड स्थल के निर्माण व विकास कार्य का शिलान्यास किया गया था। राज्य कृषि उत्पादन,मंडी समिति ने 1.49 करोड़ रुपये खर्च कर चहारदीवारी का निर्माण पूरा किया गया। इसके बाद लगभग 968.95 लाख से नवीन सब्जी मंडी समिति में दुकानों सहित, प्रवेश द्वार, गल्ला मंडी में चेक पोस्ट, सब स्टेशन, ब और स श्रेणी की दुकानें, बिजली पोल सहित सभी निर्माण कार्य पूरा हो चुके हैं। नवीन सब्जी मंडी समिति का 3 दिसंबर 2025 को लोकार्पण भी हो चुका है। अब तक के निर्माण पर करीब 659.91 लाख रुपये खर्च हुए हैं। करीब सात हेक्टेयर जमीन पर नवीन सब्जी मंडी का निर्माण कराया गया है।
पडरौना शहर में नवीन सब्जी मंडी के अलावा सुगम व सुरक्षित यात्रा के लिए सुभाष चौक स्थित रोडवेज बस स्टेशन को 6 करोड़ 88 लाख रुपये खर्च कर चमका दिया गया है। मौजूदा समय में यहां भी बुनियादी सुविधाओं को पूरा करने के लिए काम की रफ्तार में तेजी आई है। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने 2023 में रखी थी आधारशिला।
बता दें कि वर्ष 2011 में तत्कालीन बसपा सरकार में पडरौना डिपो की घोषणा हुई थी। यहां से डिपो की बसों के अलावा दूसरे डिपो की 200 बसों का प्रतिदिन आवागमन होता है। नवनिर्मित पडरौना बस स्टेशन में नवीन भवन, शौचालय ब्लॉक, सीसी रोड का कार्य, आरसीसी ड्रेन का कार्य, पेयजल आपूर्ति लाइन, ट्यूबवेल व बोरिंग, रेनवाटर हारर्वेस्टिंग, चहारदीवारी व गेट का काम पूरा हो गया है। वहीं, बफर स्ट्रीप, सेप्टिक टैंक व सोकपिट, हैँडपंप, वाटर पोस्ट, वाटर कूलर, वाटर प्यूरीफायर, बेंच व फर्नीचर, यूरिनल, कंप्यूटर व टीवी कंडयूटिंग, ऑडियो विजुअल व डिस्प्ले सिस्टम, पीएम सिस्टम, हाईमास्ट, डीजी सेट लगाए जाने का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। बहुत ही शीघ्र अधूरे पड़े बुनियादी सुविधाओं से संबंधित निर्माण व इंटीरियर आदि के कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
0
द्वितीय फेज के लिए भेजा गया प्रस्ताव
नवीन मंडी समिति में प्रथम फेज के कार्यों को पूरा कर लिया गया है। कुछ कार्य द्वितीय फेज में होने हैं। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेज दिया है। वहां से अनुमति व स्वीकृति के बाद आगे की कार्रवाई आरंभ की जाएगी। समिति के जिम्मेदारों का कहना है कि अभी बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, सुपर मार्केट के तहत दुकान निर्माण आदि का काम होना है। फिलहाल, नवनिर्मित दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे पूरा कराकर क्रियान्वित किया जाएगा।
0
कोट
नवीन सब्जी मंडी का लोकार्पण किया जा चुका है। इसे चालू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नवनिर्मित दुकानों का आवंटन किए जाने के लिए सार्वजनिक सूचना जल्द ही प्रकाशित की जाएगी, ताकि इच्छुक कारोबारी व व्यापारी आवेदन कर दुकानें आवंटित करा सकें। -डाॅ. दिलीप कुमार वर्मा, सचिव, मंडी समिति कुशीनगर
0
कोट:-
कार्यदायी संस्था बस स्टेशन के निर्माण का कार्य तेजी से करा रही है। भवन व चहारदीवारी सहित तमाम कार्य पूरे हो चुके हैं। बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को पूरा कराया जा रहा है। उन्हें भी जल्द पूरा करा लिया जाएगा। निर्माण कार्य को पूरा करवाने के लिए लगातार दौरा कर जायजा लिया जा रहा है। -जयप्रकाश प्रधान, एआरएम, पडरौना
0
यह होगा लाभ
नवीन मंडी समिति से किसानों को उपज का सही मूल्य मिलेगा। किसान अपने उत्पादन को सीधे लाइसेंसधारी व्यापारियों से बेच सकेंगे। इसमें बिचौलियों का दखल नहीं होगा। यहां व्यापारियों को पेयजल और ठहरने आदि की सुविधाएं मिलेंगी। दुकानों के आवंटन से व्यापारियों को सहूलियत मिलेगी। इसके शुरू होने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
0
फल विक्रेता बोले
नवीन सब्जी मंडी शहर के व्यापारियों के लिए वरदान साबित होगी। इसके चालू होने से फलों के ट्रक सीधे शहर तक पहुंचेंगे। इसमें बनी दुकानें आवंटित होंगी। सड़क की जगह कारोबार करने के लिए शेड व सुरक्षित स्थान मिल जाएगा। -रमेश गुप्ता, सुभाषचौक
0
नवीन मंडी समिति बनने से अब शहर में ही फल आदि मिल जाएंगे। दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय की बचत तो होगी ही, शहर में सुरिक्षत व ताजा फल मिल उपलब्ध हो जाएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। -वशिष्ठ गुप्ता, रामकोला रोड
Trending Videos