{"_id":"69c2fe4634131e4ab808e3a7","slug":"supply-from-the-second-10-mva-transformer-installed-at-the-power-station-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156890-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिजली घर में लगे 10 एमवीए के दूसरे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिजली घर में लगे 10 एमवीए के दूसरे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दुदही बिजली उपकेंद्र में लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से ठप पड़ी गोड़रिया, विशुनपुरा और बरवापट्टी फीडर की आपूर्ति बिजली घर में लगे दूसरे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से बारी-बारी की जा रही है।
जेई सर्वेश दूबे ने बताया कि बीते रविवार की सुबह करीब चार बजे राजापाकड़ से आने वाली 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन हो गई थी। बिजली गिरने से फ्लैशिंग के साथ उपकेंद्र पर लगा 10 एमवीए का पावर परिवर्तक क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते दुदही क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। उपकेंद्र से संचालित गोड़रिया, विशुनपुरा और बरवापट्टी फीडर की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई था। क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर के स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर मंगाने के लिए उच्चाधिकारियों को रविवार को ही पत्र भेज दिया गया है। इधर, गोड़रिया, विशुनपुरा और बरवापट्टी फीडर के उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो, इसके लिए उपकेंद्र में लगे दूसरे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से बारी-बारी आपूर्ति की जा रही है। दूसरा ट्रांसफार्मर मिलते ही बिजली आपूर्ति पूर्व की तरह सामान्य कर दी जाएगी।
Trending Videos