{"_id":"69a9e4fcb4300ec89b0e9bf3","slug":"mehak-was-selected-for-the-inspired-award-kushinagar-news-c-227-1-sdn1016-154502-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: इंस्पायर्ड अवॉर्ड में हुआ महक का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: इंस्पायर्ड अवॉर्ड में हुआ महक का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार और नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के इंस्पायर्ड अवॉर्ड में डुमरियागंज क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जखौली की कक्षा छह की छात्रा महक खान चयन हुआ है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शिक्षक अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में हुए चयन पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है। शिक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि छात्रा महक इस प्रतियोगिता में अपने नवाचार पर आधारित माॅडल, प्रोटोटाइप आदि के साथ प्रतिभाग करेंगी, जिसके लिए एनआईआरएफ द्वारा छात्रा को 10 हजार रुपये भी प्राप्त होंगे। इस उपलब्धि पर उप-शिक्षा निदेशक और डायट प्राचार्य उमेश त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, बीएसए शैलेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक सिंह ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।
Trending Videos
