{"_id":"69a9e26638e3bf44e00a40d1","slug":"student-injured-in-accident-dies-during-treatment-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-155854-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हादसे में घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हादसे में घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
मृतक अनीषा की फाइल फोटो ।
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा अमीषा 28 फरवरी की सुबह गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। लखनऊ के एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। नाराज परिजन व ग्रामीण बुधवार को छात्रा का शव लेकर थाने पहुंच गए और पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन और ग्रामीणों मान गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी हेमंत पटेल की 15 वर्षीय पुत्री अमीषा पटेल जनता इंटर कॉलेज रामकोला में हाईस्कूल की छात्रा थी। 28 फरवरी की सुबह अपने छोटे भाई ऋषभ को स्कूल छोड़कर पैदल घर लौट रही थी। बभनौली स्कूल के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन एसजीपीजीआई में इलाज करा रहे थे। मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
बुधवार को मृतक छात्रा के परिजन शव लेकर रामकोला थाने में पहुंच गए और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। थाने में पहुंचे परिजनों का कहना था कि हादसे के बाद चालक व ट्रैक्ट्रर-ट्राली को पुलिस के हवाले कर दिया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि चालक ईयरफोन लगाकर ट्रैक्टर तेज रफ्तार में चला रहा था। इसकी वजह से हादसा हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मृतक छात्रा के परिजनों व उनके साथ आए लोगों को संलिप्त चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने कहा कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos