सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MNREGA workers on strike for honorarium

Kushinagar News: मानदेय के लिए मनरेगा कर्मी हड़ताल पर

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers on strike for honorarium
मोतीचक बीडीओ श्रवेता मिश्रा को ज्ञापन सौपते रोजगार सेवक।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : samvad
विज्ञापन
मथौली। मोतीचक ब्लाॅक परिसर में बकाया मानदेय के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर बृहस्पतिवार से मनरेगा कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर की। चेतावनी दी कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
Trending Videos

मनरेगा कर्मचारियों ने कहा कि सात महीने से उन्हें मानदेय नहीं मिला है। उनके सामने घर का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। बीडीओ श्वेता मिश्रा को ज्ञापन देकर मानदेय का भुगतान, नियमितीकरण और सीएम के घोषणा पत्र को लागू करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की। मनरेगा कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अप्रैल से हर ब्लॉक में पोस्टर कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र भेजा जाएगा। एक मई को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रोजगार संघ से ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, मेराज अहमद, राजेश त्रिपाठी, अरुण सिंह, बिन्नो सिंह, रामक्यास, गुड़िया राव, सुनील कुमार, अवधेश कुमार, पवन, शाहजहां, माया सिंह, प्रियंका राव, शशिलता, रंजना सिंह, सरिता, कुसुम देवी आदि आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed