{"_id":"69e004ceffa2441ee606951d","slug":"mobile-phone-stolen-54000-siphoned-off-from-account-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-158130-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मोबाइल चोरी कर खाते से 54 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मोबाइल चोरी कर खाते से 54 हजार उड़ाए
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बा के बघौचघाट मोड़ स्थित एक दुकान से दुकानदार का मोबाइल चोरी कर उनके खाते से 54 हजार रुपये निकाल लिया गया है।
मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कर कार्रवाई की मांग की है।कस्बा के सठियांव निवासी आजाद सिंह ने बताया कि वे बघौचघाट मोड़ के पास दुकान चलाते है।
मंगलवार को वे अपना मोबाइल काउंटर पर रख कर दुकान के अंदर किसी काम से चले गए। जब लौटे तो उनका मोबाइल काउंटर से गायब था। काफी देर खोजने के बाद भी नहीं मिलने के बाद बाद उन्होंने संबंधित मोबाइल कम्पनी को फोन अपना नंबर बंद करा दिया।
बुधवार को नया सिम आवंटित होने के बाद मोबाइल खरीदने के लिए सहज केंद्र पर पहुंचे। जब अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक कराया तो उनके खाते से एक दिन में उनके खाते से कई किस्तों में 54 हजार रुपए किसी के खाते में ट्रांसफर किया जा चुका था।
इस संबंध में चौकी प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच की जा रही है। मामले को साइबर सेल को भेजा गया है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X