{"_id":"69f26b5c632472a55f0b5606","slug":"money-swindled-through-fraud-fir-filed-against-four-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-158901-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: धोखाधड़ी कर रुपये हड़पे, चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: धोखाधड़ी कर रुपये हड़पे, चार पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के धोखाधड़ी कर करीब साढ़े चार लाख रुपये हड़पने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पड़री विशुन दयाल निवासी पिता-पुत्र समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
करमैनी के रूपेश सिंह कोर्ट में वाद दाखिल किया कि पड़री विशुनदयाल के उसके मित्र आयुष सिंह पुत्र काशीनाथ फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। वह उससे अक्सर लेन-देन करते थे। समय पर धन वापस कर देते थे। इससे उनका विश्वास बढ़ गया था। आयुष सिंह ने 10 अक्तूबर 2023 को अपने पिता काशीनाथ सिंह की उपस्थिति में इस शर्त पर 7.75 लाख रुपये लिया कि दो वर्ष के अंदर रकम वापस कर देंगे। दो वर्ष में करीब तीन लाख रुपये ऑनलाइन व नकद वापस कर दिया। शेष धन हड़पने के लिए विजय सिंह व धनंजय उपाध्याय के साथ मिलकर कूटरचित कागजात तैयार कर उसके और उसके पिता अमरजीत सिंह पर प्राथमिकी दर्ज करा दी। उस समय वह विदेश में था। न्यायालय ने आयुष सिंह, काशीनाथ सिंह निवासी पड़री विशुन दयाल, विजय सिंह निवासी पड़री राजा व धनंजय उपाध्याय निवासी मेहदिया बुजुर्ग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच का आदेश दिया। पटहेरवा थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
Trending Videos