{"_id":"6a31b6c875beb36ded0ab6c2","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-a-car-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161870-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मृतक मुहम्मद वासिफ की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पडरौना। शहर के रामकोला रोड पर मंगलवार को सुबह कार की ठोकर से बाइक सवार 19 वर्षीय मोहम्मद वासिफ की मौत हो गई। कार की गति तेज होने से बाइक के परखचे उड़ गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में ले लिया। कार में सवार तीन लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी मोहम्मद वासिफ (19) मंगलवार को पडरौना बाइक से बर्फ ले जाने आया था। बर्फ लेकर घर के लिए निकला था। रामकोला रोड पर औद्योगिक क्षेत्र के समीप सामने से तेज रफ्तार आ रही कार ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार तीन लोगों को भी चोटें आई हैं। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहना था। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी।
पिता मैनुद्दीन उर्फ बेचू ने बताया कि उनके दो बेटे में मोहम्मद वासिफ बड़ा था और घर खर्च में हाथ बंटाता था। रोज की तरह मोहम्मद वासिफ पडरौना बर्फ लेने आया था। यह बर्फ लेकर जाता था तो पिता साइकिल से घूमकर बर्फ बेचते हैं। मैनुद्दीन बाइक नहीं चला पाते हैं। वासिफ वेल्डिंग का कार्य करता था। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। दोनों वाहनों में टक्कर हुई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।