फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   National Rocketry Competition to begin on the 31st

Kushinagar News: 31 से होगी राष्ट्रीय रॉकेट्री प्रतियोगिता

Mon, 26 Oct 2026 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
National Rocketry Competition to begin on the 31st
कसया। क्षेत्र में 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक राष्ट्रीय स्तर की इन-स्पेस नारायणी रॉकेट्री कप-2026 प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें देशभर के विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों की 76 छात्र टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

आयोजन में करीब 608 विद्यार्थी और 150 शिक्षक व मार्गदर्शक शामिल होंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और आधुनिक तकनीक से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। प्रतियोगिता में 48 टीमें कैनसेट और 28 टीमें मॉडल रॉकेट्री श्रेणी में अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने आयोजन को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह पहल उनकी 10 वर्षीय विकास रणनीति ‘अमृत प्रयास’ के उद्देश्यों के अनुरूप है। इससे युवाओं के साथ किसानों और ग्राम प्रधानों में भी तकनीक के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। संस्था के निदेशक मनीष बजाज ने आयोजन की तैयारियों और उद्देश्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed