{"_id":"6ade5d8d67c14356170f458e","slug":"tubewell-sanctioned-for-baliyava-village-farmers-delighted-kushinagar-news-c-205-1-ksh1034-170912-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बलियवा गांव में ट्यूबवेल स्वीकृत, किसानों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बलियवा गांव में ट्यूबवेल स्वीकृत, किसानों में खुशी
विज्ञापन
बनकटा बाजार (कुशीनगर)। ग्राम पंचायत बलियवा में ट्यूबवेल स्वीकृत होने से किसानों में खुशी का माहौल है। किसानों ने इसके लिए प्रदेश सरकार और विधायक विनय प्रकाश गौंड के प्रति आभार जताया है। उनका कहना है कि ट्यूबवेल की सुविधा मिलने से खेतों की सिंचाई में सहूलियत होगी और फसलों को समय पर पानी मिल सकेगा।
पूर्व ग्राम प्रधान रामेश्वर यादव ने बताया कि गांव के किसान पिछले कई वर्षों से सिंचाई की समस्या से जूझ रहे थे। समय पर पानी नहीं मिलने के कारण कई एकड़ में लगी फसल सूखने की नौबत आ जाती थी। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने विधायक विनय प्रकाश गौंड को पत्र लिखकर गांव में ट्यूबवेल लगवाने की मांग की थी।
रामेश्वर यादव के अनुसार, विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री को पत्र लिखकर बलियवा में ट्यूबवेल स्वीकृत करने का अनुरोध किया था। इसके बाद ट्यूबवेलको मंजूरी मिलने की जानकारी से किसानों में खुशी है।