फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegations of disregarding standards in road construction; villagers stage a protest

Kushinagar News: सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 26 Oct 2026 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Allegations of disregarding standards in road construction; villagers stage a protest
बनकटा बाजार। ग्राम पंचायत सुमही बुजुर्ग में नहर किनारे बन रही पक्की सड़क के निर्माण को लेकर शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सड़क की चौड़ाई बढ़ाने, दोनों तरफ पटरी बनाने और किनारों पर मिट्टी का बांध लगाने की मांग की। उनका कहना है कि निर्माण में लापरवाही से सड़क के क्षतिग्रस्त होने के साथ दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सांसद की पहल पर गांव में लाखों रुपये की लागत से करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि सड़क की चौड़ाई महज तीन मीटर रखी जा रही है और दोनों तरफ पटरी बनाने की व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के किनारों पर मिट्टी का बांध नहीं बनाया गया तो बरसात के दौरान कटाव से सड़क क्षतिग्रस्त हो सकती है। इससे राहगीरों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार कराने की मांग की। उन्होंने सड़क की चौड़ाई और दोनों तरफ पटरी का निर्माण कराने के साथ किनारों पर मिट्टी का बांध बनाकर सड़क को मजबूत करने की मांग उठाई, ताकि बरसात में कटाव और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अनुराग सिंह, नुरुल अंसारी, हैदर अली, मैफुज अंसारी, मोहन गुप्ता, शिवरतन गुप्ता, शिवम सिंह, विशाल सिंह, मुकुल राय, राजकिशोर जायसवाल, राजकुमार कुशवाहा, अमित सिंह, फिरोज अंसारी और वसीम अंसारी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

मंडी परिषद के जेई सुजीत कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार ही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed