सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Outline of BJP Foundation Day programs finalized.

Kushinagar News: भाजपा के स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 02 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Outline of BJP Foundation Day programs finalized.
विज्ञापन
पडरौना। भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को सफल बनाने को लेकर बैठक हुई। पार्टी के कार्यक्रमों की रणनीति तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई। भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
Trending Videos

पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं की दक्षता बढ़ाई जा रही है। अंत्योदय और एकात्म मानववाद ही भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला है। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की सतत प्रक्रिया है, जो सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना को और अधिक प्रखर बनाती है। उन्होंने कहा कि छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है। इस मौके पर छह से नौ अप्रैल तक पार्टी की तरफ से बूथ से लेकर जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सात से 12 अप्रैल तक ग्राम संपर्क अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिकों से संपर्क एवं उनका सम्मान, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा एवं लाभार्थियों से जनसंपर्क किया जाएगा। बैठक का संचालन जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, लल्लन मिश्र, जयप्रकाश शाही, हाटा विधायक मोहन वर्मा, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिनाथ भाई, जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, राणा प्रताप राव, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, रमेश सिंह, मनोज जायसवाल, डॉ. सीमा गुप्ता, रामसागर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed