सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Overcast skies this morning... Fog puts the brakes on vehicular traffic.

Kushinagar News: सुबह छाई बदली...कोहरे से वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 23 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Overcast skies this morning... Fog puts the brakes on vehicular traffic.
शहर के धनघटा रोड पर कोहरे के साथ छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शनिवार को जहां आंधी और बारिश होने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, रविवार को सुबह बदली के बीच कोहरा छाया रहा। दृश्यता 50 मीटर से कम रही। इसके कारण वाहनों की रफ्तार थम गई और सफर में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, मौसम विज्ञानी के मुताबिक, आगे मौसम साफ होने की संभावना है।
Trending Videos

शनिवार को बेमौसम बारिश होने से किसान परेशान हैं। जिन लोगों ने सरसों की कटाई कर दी है वे रविवार दोपहर बाद फसल को सुखाने में जुटे रहे, लेकिन उनकी चिंता कम नहीं हुई है। वजह यह है कि रविवार को बदली छाई रही। हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली है। इस बीच रविवार को सुबह काफी घना कोहरा रहा। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। विजिबिलटी कम होने से साफ नहीं दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक वाहनों की लाइट जलाकर चलने को मजबूर हुए। कई लोग बड़े वाहनों के पीछे गाड़ी लगाकर गतंव्य तक पहुंचे। स्थिति यह रही कि लखनऊ से आने में पांच घंटे की जगह आठ घंटे लगे। लखनऊ से खलीलाबाद आए दिनेश कुमार ने बताया कि कोहरे के कारण सफर में परेशानी उठानी पड़ी है। धनघटा व मेंहदावल मार्ग पर भी लोगों को आने-जाने में कोहरे के चलते परेशानी झेलनी पड़ी।
इस सबंध में कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, लेकिन आगे मौसम साफ होने की संभावना है। धूप निकलने से किसानों को राहत मिलेगी।
00000000000000000000
गेहूं की फसल पर प्रभावित

धनघटा। क्षेत्र में शनिवार को हुई हल्की बारिश से किसानों के होश उड़े हुए है। किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश से उपज प्रभावित होगी।
खड़ी गेहूं की फसल के लिए बदलता मौसम शुभ संकेत नहीं कहा जा रहा है। शनिवार को हुई हल्की बारिश से किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। इस समय खेतों में खड़ी सरसों की फसल की कटाई मड़ाई का कार्य चल रहा है। क्षेत्र के किसान रामपति यादव, हरीश, केदार नाथ, लक्ष्मी नारायण दुबे, सच्चिदानंद पांडेय आदि ने बताया कि गेहूं व सरसों की फसल इस समय पकने के अंतिम दौर में है। ऐसे में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश से नुकसान पहुंच सकता है। बारिश तेज हुई तो फसल गिरने का खतरा पैदा हो सकता है। जमीन की नमी के संपर्क में आने से बालियों में फफूंद लगने या सड़ने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में किसानों की लागत निकलना मुश्किल होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed