{"_id":"69e004c6eeafc242ce01eb8b","slug":"people-in-distress-due-to-gas-crisis-cylinders-being-sold-on-the-black-market-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-158104-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गैस संकट से लोग बेहाल, ब्लैक में बिक रहे सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गैस संकट से लोग बेहाल, ब्लैक में बिक रहे सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत से आमजन परेशान हैं। हालात यह हैं कि गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन समय पर सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वहीं दूसरी ओर, ब्लैक में धड़ल्ले से गैस सिलिंडर की बिक्री की जा रही है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सीमित मात्रा में गैस की आपूर्ति होने से दिक्कत बढ़ गई है।
राधेश्याम, सत्येंद्र, संतोष शर्मा, राकेश कुमार, विजेंद्र आदि का कहना है कि कई दिनों तक बुकिंग के बाद भी गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में मजबूरी में उन्हें अधिक कीमत चुकाकर ब्लैक में सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं के अनुसार, दोगुनी कीमत लेकर सिलिंडर बेचे जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है।
यहां पर गैस की उपलब्धता और कम है, जिससे लोग फिर से लकड़ी और अन्य पारंपरिक ईंधन का सहारा लेने को मजबूर हो रहे हैं। इससे न केवल परेशानी बढ़ रही है, बल्कि पर्यावरण और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए और ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई की जाए। हालांकि, संबंधित विभाग के अधिकारी इस संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos