फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   PM SHRI Amdariya and Mishrauli Pagar dominate the basic-level children's sports competition.

Kushinagar News: बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पीएम श्री अमडरिया और मिश्रौली पगार का दबदबा

Sat, 01 Aug 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 01 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
PM SHRI Amdariya and Mishrauli Pagar dominate the basic-level children's sports competition.
टेबल टेनिस खेल में बिजेता ​टीम को सम्मनित करते अति​थि।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री विद्यालय अमडरिया में किया गया। शुक्रवार को टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक एकल वर्ग में पीएम श्री विद्यालय अमडरिया के छात्र प्रथम रहे, जबकि डबल और बालिका वर्ग में मिश्रौली पगार की टीमों ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन बीएसए अनिल कुमार सिंह और बीईओ डॉ. प्रभात चंद राय ने किया। बालक वर्ग की टेबल टेनिस एकल प्रतियोगिता में पीएम श्री विद्यालय अमडरिया के छात्र प्रथम स्थान पर रहे, जबकि डबल वर्ग की प्रतियोगिता में मिश्रौली पगार के छात्रों की जोड़ी प्रथम रही।
विज्ञापन

इसी तरह बालिका संवर्ग की टेबल टेनिस एकल व डबल दोनों वर्गों में मिश्रौली पगार की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। बीएसए ने कहा कि खेल से बच्चों में अनुशासन और टीम भावना बढ़ती है। उन्होंने विजेता टीमों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामना दी। अंत में उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी विजेता टीमें अब जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed