सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police personnel were beaten up an FIR registeredarrested.

Kushinagar News: विवाद की सूचना पर आए पुलिसकर्मियों को पीटा, सात पर प्राथमिकी, दो गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Police personnel were beaten up an FIR registeredarrested.
विंदवलिया गांव में पुलिस से मारपीट करने का वीडियो वायरल।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
कुशीनगर। पडरौना कोतवाली के बिंदवलिया गांव में मारपीट की सूचना पर बुधवार को आई डायल-112 की पुलिस की लोगों ने पिटाई कर दी। महिला ने पीआरवी चालक का हाथ दांत से काट लिया और दरोगा का गला दबाकर मारने की कोशिश की गई। विवाद की सूचना पर 112 की दूसरी टीम पहुंची तो आरोपी भाग निकले। दरोगा की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घायल दरोगा, चालक और महिला सिपाही का मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया। बिंदवलिया गांव के ग्राम प्रधान जमशेद अख्तर ने सुबह 10.35 बजे 112 पर दो पक्ष के लोगों के मारपीट करने की सूचना दी। डायल 112 की पीआरवी से पुलिस पहुंची। मारपीट करने वालों से दरोगा (एचसीपी) जुबैर अहमद जानकारी ले रहे थे और होमगार्ड चालक यूनुस इसका वीडियो बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो बनाने का विरोध करते हुए मारपीट करने वाले पुलिस से उलझ गए और मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर चालक यूनुस की पिटाई करते हुए महिला ने दांत से उसका हाथ काट लिया। आरोप है कि टांगी लेकर कैफ राजा ने मारने के लिए दौड़ा लिया। वहीं, दरोगा जुबैर अहमद का गला दबाकर मारने की कोशिश की गई। करीब बीस मिनट तक मारपीट हुई। गांव वालों ने बीच-बचाव कर शांत कराया।
विज्ञापन

सूचना पर दूसरी डायल 112 की गाड़ी पहुंची तो आरोपी भाग निकले। मारपीट में घायल दरोगा जुबैर अहमद, चालक यूनुस, महिला सिपाही आरजू प्रसाद का मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया। दरोगा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कैफ राजा, हारून साह, नियाज, जुएफ राजा, अजमेरी खातून, शिवानी शर्मा, रंजना के खिलाफ हत्या की कोशिश, सरकारी कार्य में बाधा समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विंदवलिया गांव में पुलिस से मारपीट करने का वीडियो वायरल।स्रोत-सोशल मीडिया

विंदवलिया गांव में पुलिस से मारपीट करने का वीडियो वायरल।स्रोत-सोशल मीडिया

विंदवलिया गांव में पुलिस से मारपीट करने का वीडियो वायरल।स्रोत-सोशल मीडिया

विंदवलिया गांव में पुलिस से मारपीट करने का वीडियो वायरल।स्रोत-सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed